नई दिल्ली: अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन आपका बजट कम है तो आज हम आपको कुछ ऐसे बजट स्मार्टफोन बताने जा रहे हैं जिनकी कीमत में बड़ी कटौती हुई है. इन 6 स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने अपने फोन्स की कीमत में इस हफ्ते भारी कटौती की है. जानिए कौन-कौन से फोन में मिल रही है भारी छूट.
1.Samsung Galaxy J7 Pro
अगर आप सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आप बिल्कुल ऐसा कर सकते हैं. सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो की कीमत कम हो गई है. अब जे7 प्रो 18,900 रुपये में मिलेगा. इसकी कीमत में 2 हजार की छूट कर दी गई है. बता दें कि गैलकसी जे 7 प्रो को 20,900 रुपए की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था.
यह भी पढ़ें: नहीं आ रहा Aircel में सिग्नल तो मोबाइल नंबर को ऐसे करें पोर्ट
गैलेक्सी जे7 प्रो में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x 1080 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है. यह 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिज़ाइन से लैस है. इसमें ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस प्रोसेसर के साथ माली टी830 जीपीयू दिया गया है. रैम 3 जीबी है और इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी.
2.Nokia 6 स्मार्टफोन
अगर आप नोकिया के फैन हैं और अपने लिए स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. एचएमडी ग्लोबल के पॉपुलर हैंडसेट नोकिया 6 के 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत कम हो गई है. कंपनी ने नोकिया 6 को पिछले साल प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया था. अब ये फोन 1500 रुपए प्राइस कट के साथ ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर 13,499 रुपए में उपलब्ध है.
नोकिया 6 स्मार्टफोन में 5.5 इंच की फुल एचडी 2.5डी स्क्रीन दी गई है. इस फोन में कॉर्निंग गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन भी दी गई है. फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है, जो कि फ्रंट में है. यह स्मार्टफोन एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करता है.
3. Samsung Galaxy J7 Max
सैमसंग ने अपने एक बजट स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स की कीमत में कटौती की है. पिछले साल यह फोन 14,900 रुपये की कीमत के साथ लाॅन्च किया गया है. अब ये फोन 3,00 रुपए प्राइस कट के साथ 11,900 रुपए में ब्रिक्री के लिए उपलब्ध है.
सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स में 5.7 इंच का फुल-एचडी टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल मेमोरी दी गई है. गैलेक्सी जे7 मैक्स में भी आपको गैलेक्सी जे7 प्रो की तरह आपको एफ/1.7 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा जो एलईडी फ्लैश से लैस है.
4. Vivo V7+
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने अपने अपने वी7 प्लस स्मार्टफोन की कीमत में 2,000 रुपए की कटौती की है, जिसके बाद इस स्मार्टफोन को अब 19,990 रुपए की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है. बता दें कि लॉन्चिंग के समय इस स्मार्टफोन की कीमत 21,990 रुपए थी. यह कटौती सिर्फ एनर्जेटिक ब्लू, ब्लैक और गोल्ड कलर वेरियंट के लिए है.
इस स्मार्टफोन में 5.99 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है. इस फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. अनलॉक के लिए फेस स्कैनर, 1.8Ghz का क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, एंड्रॉयड नूगट 7.1.2 और 3225mAh की बैटरी है.
5.Vivo Y53
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने अपने वीवो वाई 53 स्मार्टफोन की कीमत में 500 रुपये की कटौती की गई है. वीवो वाई 53 को अब 8,490 रुपये में खरीदा जा सकता है. वीवो वाई53 को क्राउन गोल्ड और मैट ब्लैक रंग में खरीद सकते हैं. वीवो वाई 53 को 2017 में भारत में लॉन्च किया था.
वीवो वाई53 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी लेने के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें 960×540 पिक्सल रिजॉल्यूशन का QHD डिस्प्ले दिया गया है. इसमें क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. इस फोन में 2500 mAH की बैटरी दी गई है.
6. Infinix Note 4 और Infinix Zero 5
ट्रैन्शन के ऑनलाइन स्मार्टफोन ब्रैंड इनफिनिक्स ने अपने स्मार्टफोन के दाम में कमी की है. इनफिनिक्स नोट 4 और इनफिनिक्स जीरो 5 के दामों में यह कमी की गई है. इनफिनिक्स नोट 4 जिसे 8,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किए गया था, वह दामों में की गई इस कमी के बाद अब 7,999 रुपयों में मिल रहा है. इसके दामों में 1,000 रुपये की कटौती की गई है.
इसके अलावा इनफिनिक्स जीरो 5 को 17,999 रुपये की कीमत में लॉन्च कर दिया गया था, जिसके दामों में 2,000 रुपये की कमी की गई है और अब यह 15,999 रुपये में मिल रहा है. साथ ही इन स्मार्टफोन्स को एचडीएफसी क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदने वाले ग्राहकों को 10 पर्सेंट का अडिशनल डिस्काउंट मिलेगा. दामों में कमी करने के साथ-साथ कंपनी ने इनफिनिक्स नोट 4 के लिए ओटीए अपडेट भी जारी की है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.