iPhone 13 की डिजाइन वाला Gionee G13 Pro स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, यहां जानें क्या है इसकी कीमत और खासियत

Gionee G13 Pro स्मार्टफोन डिजाइन के मामले में बिल्कुल iPhone 13 समान है और इसे HarmonyOS पर पेश किया गया है. यानि अब आपको कम कीमत में iPhone 13 का फील मिलेगा.

Published date india.com Updated: January 31, 2022 1:29 PM IST
iPhone 13 की डिजाइन वाला Gionee G13 Pro स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, यहां जानें क्या है इसकी कीमत और खासियत

Gionee G13 Pro स्मार्टफोन ने बाजार में एंट्री कर दी है और इसका डिजाइन काफी हद तक Apple iPhone 13 से मिलता-जुलता है. अब यूजर्स कम कीमत में भी iPhone 13 का फील ले सकेंगे. इतना ही नहीं इस स्मार्टफोन (Gionee G13 Pro Pirce) में कई खास फीचर्स की भी सुविधा दी गई है. इसमें सेल्फी कैमरे के लिए नॉच मौजूद है और इसमें 4GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. खास फीचर के तौर पर इस स्मार्टफोन में यूजर्स को Elderly Mode मिलेगा जो कि Smart Mode की तरह ही काम करता है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल से.

Gionee G13 Pro: कीमत और उपलब्धता

Gionee G13 Pro स्मार्टफोन को कंपनी ने फिलहाल चीन में लॉन्च किया है. जहां इसके बेस वेरिएंट की कीमत CNY 529 यानि करीब 6,200 रुपये है और इसमें 4GB + 32GB स्टोरेज दी गई है. जबकि 4GB + 128GB स्टोरेज मॉडल को बाजार में CNY 699 यानि लगभग 8,200 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है. यह स्मार्टफोन First Snow Crystal, Sea Blue और Star Party Purple कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा. हालांकि, अभी तक भारत व अन्य देशों में इसके लॉन्च को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है.

Gionee G13 Pro: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Gionee G13 Pro स्मार्टफोन में 6.26 इंच की फुल एचडी​ डिस्प्ले दी गई है और यह Unisoc T310 चिपसेट से लैस है. इसमें फोटोग्राफी के लिए ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है. फोन में 13MP का प्राइमरी सेंसर और एक मैक्रो लेंस मौजूद है. वहीं सेल्फी के लिए यूजर्स को 5MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 3,500mAh की बैटरी दी गई है.

फोन में खास फीचर के तौर पर Elderly Mode और Smart Mode दिए गए है. Elderly Mode की मदद से यूजर्स हेल्थ कोड्स और पेमेंट कोड्स सेंड कर सकते हैं. जबकि Smart Mode खासतौर से युवाओं के लिए अधिक उपयोगी साबित होगा. वहीं फोन में सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.