Google पर '67' सर्च करते ही दिखा कुछ ऐसा, जिसे देख टेंशन में आए लोग; क्या आपने भी किया सर्च?

Google पर 67 सर्च करते ही पूरी स्क्रीन हिलने लगती है, इसको लेकर लोग सोशल मीडिया पर खूब चर्चा कर रहे हैं.

Published date india.com Published: December 26, 2025 5:49 PM IST
Google पर '67' सर्च करते ही दिखा कुछ ऐसा, जिसे देख टेंशन में आए लोग; क्या आपने भी किया सर्च?

67 Google Search: आजकल किसी को भी कोई भी कन्फ्यूजन होता है तो वो फटाक से गूगल कर लेता है लेकिन कई ऐसी चीजें जिसको आप जैसे ही गूगल करते हैं तो कछ ऐसा ही एक अनुभव तब होता है कि लोग टेंशन में आ जाते हैं और समझते हैं की उनका डिवाइस खराब हो गया है. ऐसे कुछ एक शख्स के साथ हुआ जब उसने Google पर सिर्फ 67 टाइप करके सर्च किया और उसके लैपटॉप की स्क्रीन हिलने लगी मानों स्क्रीन पर भूंकप आ गया हो. इसके बाद इस सर्च की सोशल मीडिया पर तेज हो गई. इस स्टोरी में हम आपको इस सर्च की सच्चाई के बारे में बता रहे हैं.

डरने की जरूरत क्यों नहीं है

जब पहली बार स्क्रीन हिलती है, तो लोग घबरा जाते हैं. उन्हें लगता है कि कहीं फोन खराब तो नहीं हो गया या फिर कोई वायरस तो नहीं आ गया. कुछ लोग तो तुरंत फोन बंद करने या डेटा चेक करने लगते हैं. लेकिन सच्चाई यह है कि इसमें डरने वाली कोई बात नहीं है. यह न तो किसी तरह की तकनीकी समस्या है और न ही साइबर सुरक्षा से जुड़ा खतरा. दरअसल, यह Google का जानबूझकर बनाया गया एक मज़ेदार फीचर है, जिसे Easter Egg कहा जाता है.

Easter Egg क्या होता है?

Google समय-समय पर अपने सर्च इंजन में छोटे-छोटे छुपे हुए सरप्राइज़ जोड़ता रहता है. इन्हें Easter Egg कहा जाता है. इनका मकसद यूज़र्स को जानकारी देने के साथ-साथ थोड़ा मनोरंजन देना भी होता है. जैसे पहले “Do a barrel roll” सर्च करने पर स्क्रीन घूम जाती थी या “Askewलिखने पर स्क्रीन टेढ़ी हो जाती थी. उसी तरह 67 सर्च करने पर स्क्रीन का हिलना भी एक मजeकिया और मजेदार प्रयोग है, जिसे Google ने यूजर्स के अनुभव को अलग बनाने के लिए जोड़ा है.

क्या ये हर डिवाइस पर काम करता है?

यह जरूरी नहीं है कि 67 सर्च करने पर हर किसी की स्क्रीन हिले. कुछ खास मोबाइल फोन, खासकर कुछ एंड्रॉयड डिवाइस या  ब्राउजर में ही यह इफेक्ट दिखाई देता है. कई बार iPhone या डेस्कटॉप ब्राउजर में यह फीचर काम नहीं करता. यह पूरी तरह आपके डिवाइस, ब्राउजर और Google के मौजूदा अपडेट पर निर्भर करता है. इसलिए अगर आपके फोन पर ऐसा कुछ नहीं होता, तो इसमें हैरान होने की जरूरत नहीं है.

अगर परेशानी बनी रहे तो क्यों करें?

यह फीचर पूरी तरह सुरक्षित है और इससे आपके फोन, डेटा या Google अकाउंट को कोई नुकसान नहीं होता. स्क्रीन कुछ सेकंड हिलने के बाद अपने आप सामान्य हो जाती है. फिर भी अगर आपको यह इफेक्ट पसंद नहीं है या इससे चक्कर जैसा महसूस हो रहा है, तो आप आसानी से इसे बंद कर सकते हैं. इसके लिए ब्राउजर को रीफ्रेश कर दें, बैक बटन दबा दें या कोई दूसरा सर्च टर्म टाइप कर दें. आपकी स्क्रीन तुरंत नॉर्मल हो जाएगी और आप बिना किसी परेशानी के Google का इस्तेमाल कर सकेंगे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.