Google 21st Birthday: 21 साल के होने पर Google ने बनाया शानदार Doodle

1998 में 27 सितंबर को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो स्टूडेंट्स Sergey Brin और Lawrence (Larry) Page ने लार्ज स्केल सर्च इंजन के प्रोटोटाइप को पब्लिश किया था.

Published date india.com Updated: September 27, 2019 9:25 AM IST
email india.com By Hindi Staff email india.com | Edited by Hindi Staff email india.com
Google 21st Birthday: 21 साल के होने पर Google ने बनाया शानदार Doodle

GOOGLE अक्सर समाज में खास योगदान देने वाले लोगों के लिए Doodle समर्पित करता रहता है। हालांकि GOOGLE ने आज अपने 21वें बर्थडे के मौके पर Doodle को खास तौर पर बनाया है। सर्च इंजन इसके जरिए आज अपने 21वें बर्थडे को सेलिब्रेट कर रहा है। Google ने अपने Doodle में एक डेस्कटॉप को दिखाया है। इस पर 27 सितंबर 1998 की एक तारीख लिखी गई है। इसके अलावा डेस्टकटॉप में गूगल का पेज दिख रहा है, साथ ही सर्चिंग का पेज भी दिखाई दे रहा है। इस डूडल पर क्लिक करने पर आपको गूगल से संबंधित सभी जानकारी मिल जाएगी।
आपको बता दें कि आज ही के दिन 1998 में 27 सितंबर को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो पीएचडी स्टूडेंट्स Sergey Brin और Lawrence (Larry) Page ने लार्ज स्केल सर्च इंजन के प्रोटोटाइप को पब्लिश किया था। इसे पहले BackRub के नाम से पब्लिश किया गया था, लेकिन इसका बाद में नाम बदलकर Google कर दिया गया।

आज गूगल सभी लोगों की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। आज गूगल दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला सर्च इंजन है। ये आज दुनियाभर में 100 से ज्यादा लैंग्वेज में ऑपरेट होता है। पिछले दो दशको में गूगल एक मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी बन गई है। इसकी पैरेंट कंपनी Alphabet Inc है। पिछल साल इसकी कंपनी का वैल्यू 137 बिलियन डॉलर आंकी गई थी।

गूगल लगातार अपना विस्तार कर रहा है। आज दुनिया का लगभग हर शख्स गूगल को अपने स्मार्टफोन, मोबाइल या लैपटॉप पर ऑपरेट करता है। कंपनी सर्च इंजन के साथ स्मार्टफोन, इंटरनेट अवेलेबिलिटी और स्मार्ट स्पीकर में भी अपना एक्सपेंशन कर रही है।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.