Google Chrome यूजर्स को यह जानकर झटका लगेगा कि अचानक से इस ब्राउजर में कुछ ऐसी गड़बड़ देखी गई है जिनकी वजह से यूजर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. अगर आप भी Google Chrome का इस्तेमाल करते हैं तो बिना देर किए आपको अपना ब्राउजर अपडेट करना होगा. क्योंकि बिना अपडेट (Google Chrome Update) किए आप इस समस्या से छुटकारा नहीं पा सकते. Google Chrome में देखी गई यह समस्या Zero Day Vulnerability है और इसके लिए कंपनी ने सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है. आइए जानते हैं इसके बारे में डिटेल से.
सामने आई रिपोर्ट के अनुसार Google Chrome में कुल 11 सिक्योरिटी मुद्दों का पता लगाया गया है. इनमें से अधिकतर मुद्दे हाई रिस्क वाले हैं और इन्हें समय से फिक्स करना बेहद जरूरी है. Google ने अपने ब्राउजर Google Chrome में आए सिक्योरिटी मुद्दों को फिक्स करने के लिए एक अपडेट जारी किया है. कंपनी ने यूजर्स से इस स्टेबल अपडेट को डाउनलोड करने के लिए कहा है.
Google Chrome ने अपने लेटेस्ट 98.0.4758.108 अपडेट के बारे में अपने ब्लॉग पोस्ट में जानकारी शेयर की है. जिसके कहा गया है कि संभावित खतरे से बचने के लिए यूजर्स को लेटेस्ट वर्जन से अपना ब्राउजर अपडेट करना होगा. बता दें कि Google Chrome में देखी गई Zero-Day गड़बड़ी की बात करें तो इस बग की वजह से हैकर्स ब्राउजर में अनऑथोराइज्ड एक्सेस कर सकते हैं.
Step 1- इस समस्या से बचने के लिए आपको अपना Google Chrome ब्राउजर अपडेट करना होगा औ इसके लिए सबसे पहले Google Chrome ओपन करें.
Step 2- Google Chrome को ओपन करने के बाद ब्राउजर में टॉप राइट कॉर्नर में बने तीन डॉट्स पर टैप करें.
Step 3- इसके बाद वहां दिए गए मैन्यू में जाएं और हेल्प ऑप्शन पर क्लिक करें.
Step 4- यहां आपको About Google Chrome पर टैप करना है, जिसके बाद आपको अपडेट का विकल्प मिलेगा.
Step 5- बता दें कि जिन यूजर्स ने पहले से ही ऑटोमैटिक अपडेट सेट किया है, वह लेटेस्ट 98.0.4758.102 अपडेट चेक कर सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.