Google Chrome का इस्तेमाल आज लगभग हर इंटरनेट यूजर करता है. ये एक लोकप्रिय सर्च इंजिन बन गया है और छोटी-बड़ी हर चीज को सर्च करने के लिए हम डायरेक्ट Google Chrome पर जाते हैं. ऐसे में इसकी सिक्योरिटी एक बड़ा मसला है. इसे लेकर खुद Google Chrome ने अपने 2 अरब से अधिक यूजर्स को चेतावनी दी है. Google Chrome का कहना है कि कुछ भी सर्च करने के बाद एक बार ब्राउजर को अपडेट कर लें. नहीं तो आपको ब्राउजर हैक हो सकता है.
Google Chrome पर एक अटैक मंडरा रहा है और यह अटैक लगभग सभी Google Chrome यूजर्स के डाटा को हैक कर सकता है. Google Chrome में Zero Day Hack एक्सप्लॉइट मिलने के बाद Google ने अपने ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से यूजर्स को अलर्ट रहने की चेतावनी दी है. साथ ही ब्लॉग में लिखा है कि ‘हमने पहले CVE-2021-30563 नामक Zero Day को लेकर यूजर्स को चेतावनी दी थी और अब एक और एक्सप्लॉइट सामने आया है, जो कि उतना ही खतरनाक है और इसका नाम CVE-2021-37973 है.’ Google ने यह भी कहा, ‘Google इस बात से अवगत है कि CVE-2021-37973 काफी खतरनाक है.’
जानें क्या है Zero Day Hack?
Zero Day Hack एक एक्सप्लोइंट है और इसका मतलब है कि साइबर अपराधी इसका फायदा उठाने में सक्षम है. बता दें कि Google द्वारा अलर्ट जारी करने से पहले ही Zero Day Hack एक्सप्लोइंट बुरी तरी से फैल चुका है. Google Chrome यूजर्स को इससे बचाने के लिए कंपनी एक पैच जारी करेगी क्योंकि Google Chrome के 2.65 बिलियन यूजर्स इसके खतरे में हैं. पैच जारी करने से पहले यूजर्स को एक छोटा सा काम करना होगा.
Google Chrome यूजर्स को करना होगा ये काम
इस हैक से बचने के लिए Google Chrome यूजर्स को सबसे पहले अपने ब्राउजर अपडेट करना होगा. कंपनी ने ब्लॉग में जानकारी दी है कि Google Chrome ब्राउजर को जितना जल्दी हो सके अपडेट कर लें. तभी इस हैक से बचा जा सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.