Google का Gemini App अब 9 भारतीय भाषाओं को करेगा सपोर्ट, काम करना होगा ज्यादा आसान

Google ने अपना Gemini mobile app लॉन्च किया है जो कि गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध करा दिया गया है. इस ऐप की खासियत है कि इसमें यूजर्स को 9 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा.

Published date india.com Published: June 18, 2024 6:22 PM IST
Google का Gemini App अब 9 भारतीय भाषाओं को करेगा सपोर्ट, काम करना होगा ज्यादा आसान

Gemini Mobile App: टेक दिग्गज कंपनी Google ने भारतीय यूजर्स के लिए अपना AI चैटबॉट Gemini का ऐप लॉन्च किया है. यानि अब गूगल प्ले स्टोर पर Gemini Mobile App भी उपलब्ध हो गया है और यूजर्स इसे अपने फोन में डाउनलोड कर एआई चैटबॉट का उपयोग कर सकते हैं. Gemini Mobile App की खासियत है कि इसे 9 भारतीय भाषाओं में लॉन्च किया गया है जिसमें हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषा शामिल हैं. Gemini Mobile App के लॉन्च की जानकारी गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए शेयर की है.

भारत में ऐआई चैटबॉट जेमिनी के लॉन्च पर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई बेहद खुश हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए बताया कि, ”आज, हम भारत में Gemini मोबाइल ऐप लॉन्च कर रहे हैं, जो अंग्रेजी और 9 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है. हम Gemini Advanced में इन स्थानीय भाषाओं के अलावा अन्य नई सुविधाएं भी जोड़ रहे हैं और Google Messages में Gemini को अंग्रेजी में लॉन्च कर रहे हैं.”

सुंदर पिचाई ने दी जानकारी

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने एक्स पर जेमिनी ऐप लॉन्च की घोषणा करते हुए कहा, कि ‘आज, हम भारत में जेमिनी मोबाइल ऐप लॉन्च कर रहे हैं, जो अंग्रेजी के अलावा 9 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है. हम इन स्थानीय भाषाओं को जेमिनी एडवांस्ड के साथ-साथ अन्य नई फीचर्स में भी जोड़ रहे हैं और जेमिनी को अंग्रेजी में Google मैसेज में लॉन्च कर रहे हैं.’

जेमिनी ऐप काम को बनाएगा आसान

गूगल के ब्लॉग पेज पर दी गई जानकारी के अनुसार Gemini मोबाइल ऐप की मदद से यूजर्स के लिए काम करना अधिक आसान हो जाएगा. क्योंकि इसमें एआई सपोर्ट मौजूद है जिसका उपयोग कर आप केवल निर्देश देकर अपने कई काम करवा सकते हैं. जैसे कि टाइप करना, फोटो क्लिक करना या कोई थैंक्यू नोट आदि लिखना. जेमिनी ऐप को अपने फोन में डाउनलोड करें या फिर गूगल असिस्टेंट के माध्यम से ऑप्ट-इन करें. इसके बाद कॉर्नर स्वाइप करके फोन का पावर बटन दबाएं और Hey Google बोलकर अपने काम करवा लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.