Google Meet Limit: Google Meet पर अब फ्री में नहीं कर पाएंगे लंबी मीटिंग, Google ने तय की टाइम लिमिट

Google ने अपने वीडियो चैट प्‍लेटफॉर्म Google Meet को लेकर एक बड़ी घोषणा की है.

Published date india.com Updated: September 28, 2020 12:51 PM IST
google meet, Zoom Rooms, google meet, google meet link, google meet download, google meet app, how to record google meet, visual effects for google meet, google meet join, how to use google meet, google meet auto admit, google meet app download for android, google meet background, google meet, google meet link, google meet download, google meet app, how to record google meet, visual effects for google meet, google meet join, how to use google meet, google meet auto admit, google meet app download for android, google meet background
Google Meet and Zoom Rooms collaborate to provide customers greater flexibility in attending online meetings.

Google Meet Limit: टेक दिग्‍गज Google ने अपने वीडियो चैट प्‍लेटफॉर्म Google Meet को लेकर एक बड़ी घोषणा की है. कंपनी ने कहा है कि 30 सितंबर 2020 के बाद Google Meet के फ्री वर्जन को सिर्फ 60 मिनट तक ही इस्तेमाल किया जा सकेगा. 60 मिनट से ज्‍यादा समय इस सर्विस को लेने के लिए पैसे देने होंगे. अभी Google Meet पर फ्री अनलिमिटेड वीडियो कॉलिंग की सुविधा मिलती है.

Google के प्रवक्ता ने The Verge को एक ईमेल में बताया, ‘प्रोमो और एडवांस फीचर्स की एक्‍सपायरी (खत्‍म होने) में किसी बदलाव से संबंधित हमारे पास फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. अगर कुछ ऐसा होता है, तो हम जरूर इसकी जानकारी देंगे.’

बता दें कि अभी गूगल अकाउंट के साथ कोई भी शख्स Google Meet के जरिए 100 लोगों के साथ फ्री वीडियो कॉल कर सकता है, जिसके लिए कोई टाइम लिमिट नहीं है. गूगल ने इसकी घोषणा अप्रैल में की थी और कहा था कि यह सुविधा 30 सितंबर तक के लिए होगी.

दी वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, 30 सितंबर की यह समयसीमा G Suite और G Suite for Education कस्‍मटर्स के लिए एडवांस्‍ड फीचर्स के एक्‍सेस पर भी लागू है. इनमें 250 लोगों तक के साथ मीटिंग, सिंगल डोमेन पर एक लाख लोगों तक के साथ लाइव स्ट्रीम, गूगल ड्राइव पर गूगल मीटिंग की रिकॉर्डिंग सेव करने जैसी सुविधाएं शामिल हैं. ये फीचर्स भी 30 सितंबर तक के लिए ही मुफ्त में रहेंगे.

ये फीचर्स सिर्फ G Suite के ‘एंटरप्राइज’ ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध हैं. इसकी कीमत प्रति यूजर 25 डॉलर, यानी करीब 1,800 रुपये प्रति माह है.

कोरोना वायरस महामारी से बढ़ी वीडियो कॉलिंग प्‍लेटफॉर्म्‍स की मांग
कोरोना वायरस महामारी की वजह से दुनिया भर में वीडियो कॉलिंग प्‍लेटफॉर्म्‍स की मांग बढ़ गई है. शुरुआत में जूम एप को तेजी से इस्तेमाल बढ़ा, जिसे देखते हुए गूगल ने भी Google Meet को लेकर कई अपडेट जारी किए. पहले गूगल मीट का इस्तेमाल सिर्फ जीसूइट यूजर्स ही कर सकते थे, लेकिन अब इसे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.