By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Technology
- Google Pixel 2 Pixel 2 Xl Images Leaked Ahead Of Launch
लॉन्चिंग से पहले गूगल Pixel 2 और Pixel 2 XL की कीमत और तस्वीरें लीक
Pixel 2 और गूगल Pixel 2 XL स्मार्टफोन आधिकारिक तौर पर कल (4 अक्टूबर) को लॉन्च हो रहे हैं.
नई दिल्ली: Pixel 2 और गूगल Pixel 2 XL स्मार्टफोन आधिकारिक तौर पर कल (4 अक्टूबर) को लॉन्च हो रहे हैं. लेकिन लॉन्च से ठीक पहले ही इसकी कीमत और तस्वीरें लीक हो गई हैं. जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने गूगल Pixel 2 और गूगल ixel 2 XL की तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है.
वहीं एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Google Pixel 2 और Google Pixel 2 XL को एचटीसी और एलजी ने तैयार किया है. फोन की लॉन्चिंग इवेंट भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे से शुरू होगी.
गूगल Pixel 2 और गूगल Pixel 2 XL कीमत और स्पेसिफिकेशन
लीक रिपोर्ट के मुताबिक Pixel 2 XL में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्कीन होगी. इसके अलावा Pixel 2 में 16:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले होगी. वहीं फोटो के मुताबिक डिस्प्ले के ऊपर और नीचे स्पीकर होंगे. वहीं दोनों फोन ब्लैक और व्हाइट कलर वेरियंट में पेश हो सकते हैं.
फोन की कीमत की बात करें तो ड्रॉयड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक Pixel 2 के 64 जीबी वेरियंट की कीमत 649 डॉलर यानी करीब 42,000 रुपये और 128 जीबी वेरियंट की कीमत 749 डॉलर यानी करीब 49,000 रुपये होगी. वहीं Pixel 2 XL के 64 जीबी वेरियंट की कीमत 849 डॉलर यानी करीब 55,750 रुपये और 128 जीबी वेरियंट की कीमत 949 डॉलर यानी करीब 62,250 रुपये होगी. दोनों फोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो के साथ लॉन्च हो सकते हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें