
Rishabh Kumar
ऋषभ कुमार पाण्डेय डिजिटल मीडिया और खबरों की दुनिया में एक साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं. ऋषभ टेक और Off-Beat से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी रखते ... और पढ़ें
How To Play Free Game: अगर आप मोबाइल पर गेम खेलने के शौकीन हैं, तो आने वाला समय आपके लिए राहत भरा हो सकता है. अब तक कई अच्छे एंड्रॉयड गेम्स खेलने के लिए पैसे देने पड़ते थे, जिससे कई यूजर्स उन्हें खरीदने से हिचकते थे. लेकिन अब गूगल प्ले स्टोर में एक ऐसा बदलाव करने जा रही है, जिससे यूजर्स महंगे गेम्स को खरीदने से पहले मुफ्त में आजमा सकेंगे. इसका मतलब है कि बिना पैसे खर्च किए गेम का अनुभव लिया जा सकेगा और बाद में फैसला किया जा सकेगा कि गेम खरीदना है या नहीं.
फिलहाल गूगल प्ले स्टोर पर दो तरह के गेम्स मौजूद हैं. कुछ गेम पूरी तरह मुफ्त होते हैं, जिनमें विज्ञापन या इन-ऐप खरीदारी होती है. वहीं कुछ गेम ऐसे होते हैं, जिन्हें एक बार खरीदने के बाद पूरा गेम अनलॉक हो जाता है. अभी समस्या यह है कि इन पेड गेम्स को खरीदने से पहले ट्राई करने का कोई विकल्प नहीं होता. यूजर को बिना खेले ही पैसे देने पड़ते हैं और अगर गेम पसंद न आए, तो पैसा बेकार चला जाता है. इसी परेशानी को दूर करने के लिए गूगल एक नए फीचर पर काम कर रही है.
गूगल का यह नया फीचर “ट्राई बिफोर यू बाय” नाम से लाया जा सकता है. इस फीचर के तहत यूजर किसी भी पेड गेम को खरीदने से पहले सीमित समय के लिए मुफ्त में खेल सकेगा. जैसे ही यूजर गेम ओपन करेगा, ट्रायल का समय शुरू हो जाएगा. इस दौरान यूजर को गेम के सभी मोड, कैरेक्टर और फीचर्स का पूरा एक्सेस मिलेगा. ट्रायल की समय सीमा कितनी होगी, यह गेम डेवलपर खुद तय करेगा, ताकि वह अपने गेम के हिसाब से ट्रायल दे सके.
इस नए फीचर का सबसे बड़ा फायदा यूजर्स को होगा. अभी तक लोग बिना गेम खेले ही पैसे खर्च करने को मजबूर होते थे. कई बार गेम डाउनलोड करने के बाद पता चलता है कि ग्राफिक्स, कंट्रोल या गेमप्ले उम्मीद के मुताबिक नहीं है. ऐसे में यूजर का पैसा बेकार चला जाता है. लेकिन ट्रायल फीचर आने के बाद यूजर पहले ही तय कर सकेगा कि गेम उसे पसंद है या नहीं. अगर गेम अच्छा लगा, तो वह उसे खरीद सकता है, वरना बिना नुकसान के ट्रायल खत्म कर सकता है.
इस बदलाव से गेम डेवलपर्स को भी फायदा मिलने की उम्मीद है. जब यूजर्स को गेम आजमाने का मौका मिलेगा, तो अच्छे और क्वालिटी गेम्स की बिक्री बढ़ सकती है. वहीं कमजोर गेम्स को यूजर खुद ही छोड़ देंगे. इससे प्ले स्टोर पर बेहतर गेम्स को पहचान मिलने में मदद मिलेगी. कुल मिलाकर गूगल का यह नया फीचर गेमिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे यूजर और डेवलपर दोनों को फायदा होगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.