Digital Wallet Scam: आज हर कोई ऑनलाइन पेमेंट के लिए डिजिटल वॉलेट का इस्तेमाल कर रहा है. ये वॉलेट क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने वाले लोगों के लिए ये बेहद उपयोगी होता है. लेकिन अब ये स्कैमर्स के निशाने पर है. इसको लेकर हाल ही में सरकार ने नई एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने वाले लोगों को इससे जुड़े घोटालों को लेकर चेतावनी दी गई है. इसमें स्कैमर्स उन लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं जो डिजिटल वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं. इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) के द्वारा जारी किए गए अलर्ट के अनुसार Trust Wallet और इसी तरह के वॉलेट यूजर्स से ठग ठगी कर रहे हैं और लगातार इस तरह के स्कैम में बढ़ोतरी हो रही है.
नेशनल साइबरक्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (NCTAU) के अनुसार, पीयर-टू-पीयर (P2P) तरीकों से ठगी करने के मामलों में बढ़ोतरी हुई है, P2P में स्कैमर्स सीधा लोगों के साथ बातचीत करके लेन-देन करते हैं. इस प्रक्रिया में थर्ड पार्टी जैसे बैंक, सर्वर या बिचौलिए शामिल नहीं होते हैं. डिजिटल वॉलेट स्कैम में स्कैमर्स WhatsApp या Telegram की मदद ले रहे हैं, जिससे वो पकड़ में ना आए. इन ऐप्स की मदद से वो यूजर्स को नकली वेबसाइट पर ले जाते हैं और उनको इससे क्रिप्टो वॉलेट कनेक्ट को कनेक्ट करने के लिए कहते हैं, ऐसे में उन्हें जब एक बार एक्सेस मिल जाता है तो पूरा पैसा चुपचाप ट्रांसफर कर लेते हैं. जानकारी के अनुसार ज्यादातर ऐसे मामलों में नुकसान की भरपाई नहीं हो पाती है.
अगर आप भी क्रिप्टो में इंवेस्ट करते हैं तो इन बातों का खास ख्याल रखें नहीं तो बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. अपने क्रिप्टो वॉलेट को किसी भी अनजान वेबासाइट से लिंक ना करें. सीड फ्रेजेज या वॉलेट से जुड़ी कोई भी जानकारी किसी के साथ शेयर ना करें. किसी भी वेबसाइट पर लॉगइन करने या आगे बढ़ने से पहले लिंक और प्लेटफॉर्म को वेरिफाई करें और संदिग्ध ऐप्स को डिलीट कर दें.
स्कैम का शिकार हो गए हैं तो ठगी का रिपोर्ट करने के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 कॉल कर सकते हैं या फिर cybercrime.gov.in जाकर रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं. शिकायत दर्ज करने के लिए, सबसे पहले आधिकारिक National Cyber Crime Reporting Portal पर जाएं, ‘File a complaint’ पर क्लिक करें, और ‘Accept’ चुनकर अपना मोबाइल नंबर OTP से सत्यापित करें। इसके बाद, वित्तीय फ्रॉड या अन्य अपराध का विवरण, सबूत (स्क्रीनशॉट) और अपने व्यक्तिगत विवरण के साथ फॉर्म भरें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.