सरकार ने डेटा लीक मामले में Facebook से 20 जून तक मांगा जवाब

करोड़ों यूजर्स के डाटा लीक मामले में फेसबुक को तगड़ा झटका लगा है.

Published date india.com Updated: June 8, 2018 2:42 PM IST
Mark Zuckerberg
Mark Zuckerberg (Picture Courtesy: Getty Images)

नई दिल्ली: भारत सरकार ने सोशल नेटवर्किं ग दिग्गज फेसबुक से उन खबरों पर स्पष्टीकरण मांगा है, जिसमें कहा गया कि उसने अन्य डिवाइस निर्माताओं को यूजर्स की स्पष्ट सहमति के बिना उनकी निजी जानकारी मुहैया कराई, जिसमें उनके दोस्तों की जानकारी भी शामिल थी. आईटी मंत्रालय द्वारा यहां गुरुवार को जारी बयान के मुताबिक, भारत सरकार ऐसी चूक और उल्लंघन को लेकर गहराई से चिंतित है.

बयान में आगे कहा गया, क्रैंबिज एनालिटिका मामले में निजी डेटा के उल्लंघन के बारे में पूर्व नोटिसों के जवाब में फेसबुक ने माफी मांगी थी और भारत सरकार को आश्वासन दिया था कि वे प्लेटफार्म पर यूजर्स के डेटा की गोपनीयता की रक्षा के लिए ईमानदार प्रयास करेंगे.

सरकार ने कहा कि हालांकि ऐसी खबरों से फेसबुक द्वारा दिए गए आश्वासन पर असहज सवाल उठाती है. बयान में कहा गया, इसलिए, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने फेसबुक से विस्तृत तथ्यात्मक रिपोर्ट के साथ आश्वासन मांगा है. फेसबुक को 20 जून तक जवाब देने को कहा गया है.

ये है मामला

बता दें कि ब्रिटेन की गूगल डाटा एनालेटिक्स कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका पर सोशल मीडिया से लोगों की निजी जानकारी चुराने का आरोप है. आरोप है कि कैंब्रिज एनालिटिका ने फेसबुक के 5 करोड़ खातों से डाटा चुराकर उसका इस्तेमाल अमेरिकी चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में किया था. आरोप है कि डाटा मैन्यूपुलेशन ट्रिक्स की मदद से कंपनी ने लोगों का डाटा चुराकर की देशों के चुनावों में इस्तेमाल किया था. इन देशों में भारत का नाम भी शामिल है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.