
Rishabh Kumar
ऋषभ कुमार पाण्डेय डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में एक साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं. वे मई 2024 से Zee Media समूह के साथ जुड़े हैं. यहां ... और पढ़ें
Sanchar Saathi: आजकल फर्जी सिम कार्ड का मामला तेजी से बढ़ रहा है. कई लोग किसी दूसरे के आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल करके सिम निकाल लेते हैं. बाद में उसी नंबर से ठगी, साइबर फ्रॉड और दूसरे गलत काम किए जाते हैं. ऐसे मामलों में पुलिस सबसे पहले उस व्यक्ति तक पहुंचती है जिसके नाम पर सिम रजिस्टर्ड होता है. इसलिए समय रहते यह पता करना जरूरी है कि आपके नाम पर कितने मोबाइल नंबर चल रहे हैं.
सरकार ने लोगों की मदद के लिए Sanchar Saathi Portal शुरू किया है. इस पोर्टल की मदद से आप घर बैठे आसानी से चेक कर सकते हैं कि आपके आधार पर कितने सिम कार्ड एक्टिव हैं. यह तरीका पूरी तरह सुरक्षित और फ्री है. अगर कोई फर्जी नंबर दिखता है तो उसी समय उसकी शिकायत भी की जा सकती है.
अगर आपको कोई ऐसा नंबर दिखता है जिसे आपने कभी इस्तेमाल नहीं किया, तो तुरंत उसे ब्लॉक करा दें. इसके लिए पोर्टल पर मौजूद CEIR सेक्शन में जाएं. वहां फर्जी नंबर की शिकायत दर्ज करें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें. शिकायत के कुछ समय बाद वह नंबर ब्लॉक कर दिया जाता है. जरूरत पड़ने पर आप पुलिस स्टेशन में भी शिकायत दे सकते हैं.
फर्जी सिम आपके लिए बड़ी परेशानी बन सकता है. इससे बैंक फ्रॉड, UPI ठगी और साइबर अपराध जैसी समस्याएं हो सकती हैं. अगर अपराध में आपका नंबर इस्तेमाल हुआ तो पुलिस जांच में आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है. इसलिए हर कुछ महीनों में अपने नाम पर एक्टिव सिम जरूर चेक करें और आधार कार्ड किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर न करें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.