How to check WhatsApp Status secretly: सीक्रेट तरीके से कैसे चेक करें किसी का WhatsApp स्टेटस? जानें ट्रिक

How to check WhatsApp Status secretly: यहां हम ऐसी ट्रिक बता रहे हैं, जिससे सीक्रेट तरीके से अपने कॉन्टैक्ट के वॉट्सऐप स्टेटस देख सकते हैं.

Written by: Avanish Upadhyay
Updated: December 8, 2020, 2:24 PM IST

How to check WhatsApp Status secretly: जब आप अपने किसी कॉन्टैक्ट का WhatsApp स्टेटस देखते हैं, तो उस व्यक्ति को इसकी जानकारी हो जाती है. हालांकि, कभी-कभी ऐसा भी होता है, जब आप अपने कॉन्टैक्ट के WhatsApp स्टेटस देखना चाहते हैं, लेकिन यह नहीं चाहते कि उस व्यक्ति को इसकी जानकारी हो कि आपने उसका स्टेटस चेक किया है. यहां हम आपको ऐसी ही ट्रिक बता रहे हैं, जिससे आप सीक्रेट तरीके से अपने कॉन्टैक्ट के WhatsApp स्टेटस देख सकते हैं.

– वॉट्सऐप ओपन करें और ‘सेटिंग्स’ में जाएं.
– अब ‘अकाउंट’ टैब पर टैप करें.
– अब सबसे ऊपर दिख रहे ‘प्राइवेसी’ ऑप्शन पर टैप करें.
– इसके बाद ‘Read Receipts’ का ऑप्शन दिखेगा. इसे ऑफ कर दें.
– Read Receipts को ऑफ करने के बाद आप किसी के स्टेटस या चैट को देखेंगे, तो उसे इसकी जानकारी नहीं होगी.

आप भी नहीं देख पाएंगे अपने स्टेटस के व्यूज
इस ऑप्शन की एक दिलचस्प बात यह भी है कि इसे ऑफ करने के बाद यह आपके स्टेटस पोस्ट के व्यूज को भी हाइड कर देगा. इसका मतलब आप भी यह नहीं देख पाएंगे कि आपके WhatsApp स्टेटस को किन लोगों ने देखा है.

24 घंटे रहता है WhatsApp स्टेटस
यह बात ध्यान रखें कि कोई भी WhatsApp स्टेटस सिर्फ 24 घंटे तक रहता है. इसका मतलब अगर आपको किसी व्यक्ति का WhatsApp स्टेटस चेक करना है, तो उसके स्टेटस अपडेट करने के 24 घंटे के भीतर उसे चेक कर लें.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.