How To Fix Mobile Network Issues During Train Metro Travel Tips
सफर के दौरान नहीं आ रहा फोन में सिग्नल! फॉलो करें ये ट्रिक्स, ट्रेन-मेट्रो में भी होगी धड़ाधड़ कॉलिंग
Mobile Network Problem: सफर के दौरान मोबाइल नेटवर्क अचानक गायब हो जाता है. ऐसे में कॉल या मैसेज करने में मुश्किल होती है. लेकिन कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने से आप इस परेशानी से बच सकते हैं.
Mobile Network Problem: अक्सर ट्रेन, बस या मेट्रों से सफर करते वक्त मोबाइल का नेटवर्क अचानक से छूमंतर हो जाता है. ऐसे हालात में अगर किसी को इमरेजेसी कॉल या मैसेज करना हो, तो बहुत परेशानी होती है. सफर के वक्त नेटवर्क का आना-जाना सामान्य कारण है, लेकिन थोड़ी समझदारी से आप इस परेशानी से बच सकते हैं. इसके लिए बस कुछ आसान से स्टेप्स अपनाने होंगे.
फोन में करें बस यह छोटी सी सेटिंग्स
अगर सफर के वक्त नेटवर्क चला जाता है, तो ऐसी परेशानी में मोबाइल में मौजूद एयरप्लेन मोड से मदद लें. इसे लगभग 15 से 20 सेकंड तक के लिए चालू और फिर उसे बंद कर दें. इन स्टेप्स को फॉलो करते ही आपका फोन किसी पास के मोबाइल टावर से कनेक्ट होना शुरू कर देगा. इसके साथ ही फोन की सेटिंग्स में जाकर Network Operators वाले ऑप्शन पर क्लिक करके इसे Select Automatically पर सेट कर दें. इसका सबसे फायदा यह मिलता है कि जब आप किसी एक शहर से दूसरे शहर में एंट्री करते हैं, तो आपका फोन अपने आप ही सबसे तेज सिग्नल वाले टावर से कनेक्ट हो जाता है.
नेटवर्क गायब तो करें फिर फोन रीस्टार्ट
अगर एयरप्लेन मोड फीचर से काम नहीं होता है, तो फिर रीस्टार्ट वाला ऑप्शन चुने सकते हैं. यह काफी इफेक्टिक तरीका है, क्योंकि यह फोन के बैकग्राउंड में चल रही प्रॉब्लम या टेक्निकल ग्लिच को दूर कर देता है. जिसकी वजह से फोन का नेटवर्क आना शुरू हो जाता है. अगर इससे भी परेशानी दूर नहीं होता है, तो फिर सिम को बाहर निकलने के बाद उसे सही से साफ करें और दोबारा उसी जगह पर सेट करें. अक्सर सफर के वक्त झटकों की वजह से सिम हिल जाती है, जिससे नेटवर्क भाग जाता है.
नेटवर्क नहीं आया आजमाएं ये दो तरीके
कई बार ट्रेन या बस से सफर के दौरान मोबाइल सिग्नल कमजोर हो जाता है. इसका पीछे एक बड़ी वजह ट्रेन या बस के बंद डिब्बे होते हैं, जिनमें सिग्नल सही से नहीं पकड़ पाता. इसके लिए आप खिड़की के पास वाली सीट चुनें. अगर ट्रेन में वाई-फाई की सुविधा मिली है, तो वाई-फाई कॉलिंग का उपयोग करें. इससे आप बिना नेटवर्क के ही कॉलिंग का फायदा उठा सकते है और कॉल ड्रॉप होने की समस्या भी नहीं होती.
इमरजेंसी में जान बचाएगा आपके फोन का यह फीचर
कभी-कभी हालात इतना ज्यादा बिगड़ जाते हैं कि फोन में सिग्नल बिल्कुल नहीं पकड़ पाता है. ऐसी स्थिति में अगर कोई इमरजेंसी आ जाती है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. ऐसे हालात में आप फोन से 112 नबंर डायल करने का प्रयास करें. इसे एक इमरजेंसी नंबर माना जाता है, तो आपके फोन में नेटवर्क के न होने पर भी किसी दूसरे उपलब्ध नेटवर्क का इस्तेमाल करके आपकी कॉल कनेक्ट कर देता है. सुनसान जगह या अनजान रास्ते पर यह फीचर आपकी जान बचाने में बेहद मददगार साबित होता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.