ट्रेन में मिला खराब खाना! जानें कैसे- कहां कर सकते हैं शिकायत, ऐसे मिलेगा रिफंड

Railway poor food complaint: ट्रेन में सफर के दौरान अगर आपको खराब खाना मिलता है, तो आप रेलवे से इस बात की शिकायत रेलमदद पोर्टल, 139 हेल्पलाइन या सोशल मीडिया के जरिए तुरंत शिकायत कर सकते हैं.

Published date india.com Published: March 10, 2026 10:25 AM IST
Indian rail railmadad
रेल सफर के दौरान मिलने वाले खराब खाने की शिकायत करने का पूरा प्रोसेस यहां जानें (AI इमेज)

How to get refund for bad food in train: ट्रेन की लंबी यात्रा में हम अक्सर रेलवे के केटरिंग सर्विस पर निर्भर होते हैं,लेकिन कभी-कभी खाने की खराब क्वालिटी या ओवरचार्जिंग हमारा सफर खराब कर देती है. अधिकांश यात्री यह सोचकर चुप रह जाते हैं कि शिकायत कौन करेगा और इसका क्या ही फायदा होगा? लेकिन डिजिटल इंडिया के इस दौर में रेलवे की शिकायत रिड्रेसल प्रक्रिया बहुत तेज और ट्रांसपेरेंट हो गई है. आइए जानते हैं कि ट्रेन सफर के दौरान मिले खराब खाने की शिकायत आप कहां कर सकते हैं और क्या रिफंड कैसे पाएं…

शिकायत कहां और कैसे करें?

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई माध्यम दिए हैं, जहां आप अपनी शिकायत रीयल-टाइम में दर्ज कर सकते हैं.

  • रेल मदद (RailMadad) ऐप/वेबसाइट: यह सबसे आधिकारिक और तेज तरीका है. railmadad.indianrailways.gov.in पर जाकर फूड एंड केटरिंग (Food & Catering) के ऑप्शन को सेलेक्ट करें. इसी पेज पर आपको आपका मोबाइल नंबर वेरिफाई करना होगा, पीएनआर नंबर डालकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
  • इसके अलावे आप किसी भी फोन से 139 डायल करें और खान-पान से संबंधित विकल्प चुनकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं.
  • सोशल मीडिया (X): खाने की फोटो लें और @RailMinIndia और @IRCTCofficial को टैग करते हुए अपना PNR नंबर ट्वीट करें. रेलवे अक्सर इस पर 15-30 मिनट के भीतर प्रतिक्रिया देता है.
railmadad

रेल मदद की साइट

रिफंड पाने का तरीका

रिफंड मिलना इस बात पर निर्भर करता है कि आपने भुगतान कैसे किया था.

  • ई-कैटरिंग (Online Order): अगर आपने IRCTC ऐप या वेबसाइट से खाना मंगवाया था, तो आप ऐप के ऑर्डर हिस्ट्री (Order History) सेक्शन में जाकर रेज ए रिक्वेस्ट (Raise a Refund Request) कर सकते हैं.
  • प्री-पेड मील (Ticket Inclusion): अगर खाने के पैसे आपके टिकट में शामिल थे, जैसे राजधानी या शताब्दी, तो ‘रेल मदद’ पर शिकायत के बाद आपको प्रो-राटा आधार पर रिफंड मिल सकता है.
  • ऑन-बोर्ड पेमेंट: यदि आपने वेंडर को नकद पैसे दिए हैं, तो रिफंड मिलना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन आपकी शिकायत पर वेंडर पर 1 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है.

यात्री इन 4 बातों का रखें खास ख्याल

रेलमदद पोर्टल पर शिकायत दर्ज करते समय इन चीजों को साथ रखें ताकि आपकी बात पर तुरंत कार्रवाई हो,

  • शिकायत के वक्त अपना 10 अंकों का PNR नंबर साथ रखें,
  • खराब खाने या उसमें मौजूद किसी अवांछित वस्तु (जैसे कीड़ा) का फोटो और वीडियो जरूर लें,
  • हमेशा खाने का बिल मांगें. रेलवे की नीति है बिल नहीं तो भुगतान नहीं.
  • शिकायत दर्ज करने के बाद मिलने वाले कॉम्पलेंट बिल (Complaint ID) को सुरक्षित रखें.
Train grievance redressal details

ऑनलाइन शिकायत करने के लिए इस फॉर्म को भरना पड़ेगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

रेलवे की आधिकारिक रेट

ओवरचार्जिंग से बचने के लिए इन दरों को याद रखें:

जनता खाना: 20 रुपये

स्टैंडर्ड चाय: 5 – 10 रुपये

रेल नीर (1 लीटर): 15 रुपये

शाकाहारी थाली: 70 – 80 रुपये

जाते-जाते बता दें कि एक जागरूक यात्री ही रेलवे की सेवाओं को बेहतर बना सकता है. अगर खाना खराब है, तो उसे चुपचाप खाने के बजाय ऊपर दिए गए तरीकों से शिकायत दर्ज करें. आपकी एक कोशिश न केवल आपको न्याय दिलाएगी बल्कि भविष्य में अन्य यात्रियों को भी अच्छी सेवा दिलाने में मदद करेगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.