कहीं आपकी whatsapp की चैट कोई और तो नहीं पढ़ रहा, ऐसे लगाएं पता

बस 30 सेकेंड के अंदर हैक हो सकता है आपका वॉट्सऐप अकाउंट.

Published date india.com Updated: October 9, 2017 11:20 AM IST
how to hack whatsapp account in just 30 seconds | कहीं आपकी whatsapp की चैट कोई और तो नहीं पढ़ रहा, ऐसे लगाएं पता

नई दिल्ली: हम में से बहुत कम लोग ये बात जानते होंगे की वॉट्सऐप अकाउंट को भी हैक किया जा सकता है. बस 30 सेकेंड के अंदर हैकर इस काम को अंजाम दे सकते हैं. हैकर को आपके वॉट्सऐप अकाउंट तक पहुंचने के लिए सिर्फ आपके स्मार्टफोन की जरूरत है.

कोई भी आपके फोन को उधार लेकर वॉट्सऐप वेब अपने कम्प्यूटर में ऑन कर एक्सेस कर सकता है. ऐसे में फोटोज, वीडियो, चैट सारा डाटा सिर्फ 30 सेकंड के अंदर सामने वाले के कम्प्यूटर में चला गया. इसके लिए किसी खास ट्रेनिंग की जरूरत भी नहीं पड़ती.

कैसे बचाएं अपने Whatsapp को

-वॉट्सऐप वेब की सेटिंग्स में जाएं और चेक करें की कहीं कोई और डिवाइस तो आपके फोन से कनेक्ट नहीं हुआ.

-इसके अलावा Web.Whatsapp.com पर जाकर भी इसका पता लगाया जा सकता है.

-वॉट्सऐप को लॉक करके या पासवर्ड सेट करके रखने से भी अकाउंट सुरक्षित रहता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

-वॉट्सऐप मैसेज एक्सट्रैक्ट करके कोई भी आसानी से आपका अकाउंट हैक कर सकता है.

-चैट्स एंड कॉल्स में एक ऑप्शन ऐसा भी होता है जिससे आसानी से पूरी चैट हिस्ट्री ईमेल की जा सकती है. इससे बचने के लिए अपने ईमेल अकाउंट को चेक करें की कहीं कोई अननोन मेल तो नहीं गया.

-जीमेल को भी ऐप लॉक से लॉक किया जा सकता है. वॉट्सऐप को हैक करने का सबसे आसान तरीका है OTP है.

-बिना OTP कन्फर्मेशन के वॉट्सऐप का इस्तेमाल यूजर्स नहीं कर सकते ऐसे में हैकर्स को सिर्फ SMS स्पाईवेयर की जरूरत है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.