चोरी हो गया स्मार्टफोन और लॉगिन है UPI! चोर के पैसे निकालने से पहले ऐसे करें लॉग-आउट

फोन गुम होने या चोरी की स्थिति में यूजर को सबसे पहले अपने डेटा और पैसे की सुरक्षित करने की कोशिश करनी चाहिए. फाइंड माई डिवाइस के जरिए लोग अपने डिवाइस को रिमोटली भी एक्सेस कर सकते हैं. आइये जानते हैं कि यूजर कैसे अपने UPI अकाउंट को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं या उससे होने वाले ट्रांजैक्शन को रोक सकते हैं...

Written by: Satyam Kumar
Published: March 21, 2026, 5:30 PM IST

स्मार्टफोन का खो जाना या चोरी होना आज के समय सिर्फ एक गैजेट का नुकसान नहीं है, बल्कि पीड़ित शख्स की पूरी डिजिटल लाइफ और मेहनत की कमाई के लिए बड़ा खतरा है. खासकर अगर आपके फोन में UPI ऐप्स जैसे Google Pay, PhonePe या Paytm लॉगिन हैं, तो चोर चंद सेकंड्स में आपका बैंक अकाउंट भी खाली कर सकता है. ऐसी परिस्थितियों में पैनिक होने के बजाय आपको समझदारी दिखाते हुए बिजली की फुर्ती से कुछ कदम उठाने होंगे.

सबसे पहले सिम कार्ड कराएं ब्लॉक

जैसे ही फोन चोरी हो, सबसे पहले अपने टेलिकॉम ऑपरेटर Airtel, Jio या Vi को कॉल करें और सिम कार्ड ब्लॉक करवाएं. कई लोग सिम को अपने 4G सिम को 5G में पोर्ट कराके भी सिम बदल लेते हैं. इन दोनों स्थिति में आपका पुराना डिएक्टिव हो जाएगा. बता दें कि चोर आपके फोन का लॉक तोड़ने से पहले आपकी सिम निकालकर दूसरे फोन में डाल सकता है और OTP के जरिए आपके बैंक अकाउंट का एक्सेस करने की कोशिश कर सकता है. सिम ब्लॉक या डिएक्टिवेट होते ही चोर के पास OTP आना बंद हो जाएगा.

Instagram क्यों बंद करने जा रहा Chat की प्राइसेवी ऑन रखने वाला फीचर? जानें इसे लेकर कंपनी के भीतर क्या चल रहा 8

Find My Device से डेटा करें डिलीट

अगर आप एंड्रॉयड यूजर हैं तो गूगल के Find My Device और iPhone यूजर हैं तो Find My iPhone का तुरंत इस्तेमाल करें. किसी दूसरे फोन या लैपटॉप से लॉगिन करके अपने चोरी हुए फोन की लोकेशन ट्रेस करें. अगर फोन मिलने की उम्मीद कम लगे, तो इरेज डेटा (Erase Data) के ऑप्शन को सेलेक्ट करके सारी पर्सनल जानकारी मिटा दें. इस ऐप की मदद से आप अपने गुम हुए फोन का सारा पर्सनल डेटा और बैंकिंग ऐप्स रिमोटली डिलीट हो जाएगा.

UPI आईडी और बैंकिंग को करें फ्रीज

फाइंड माई डिवाइस के जरिए सिर्फ डेटा डिलीट करना काफी नहीं है. आपको अपने बैंक के कस्टमर केयर को कॉल करके UPI Service को कुछ समय के लिए ब्लॉक करा सकते हैं. ऐसा आप पेमेंट ऐप्स के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके कर सकते हैं,

  • Google Pay: 1800-419-0157
  • PhonePe: 080-68727374
  • Paytm: 0120-4456456

बता दें कि बैंक को जानकारी देने पर फोन गुम होने की स्थिति में अनधिकृत ट्रांजैक्शन (Unauthorized Transaction) रोक लग जाएगी.

ईमेल और आधार बायोमेट्रिक्स को करें लॉक

आपका ईमेल एड्रेस आपके सभी अकाउंट्स की चाबी है. तुरंत किसी दूसरे डिवाइस से अपने Gmail या Outlook का पासवर्ड बदलें और Two-Factor Authentication ऑन करें. साथ ही, यूआईडीएआई के पोर्टल पर जाकर अपने Aadhaar Biometrics को लॉक कर दें. इससे चोर आपके फिंगरप्रिंट या आइरिस का गलत इस्तेमाल करके कोई सिम या लोन नहीं ले पाएगा. अंत में, नजदीकी पुलिस स्टेशन जाकर FIR जरूर दर्ज कराएं और उसकी कॉपी संभाल कर रखें.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.