पार्किंग में कार भूल जाते हैं? Google Maps का ये ट्रिक बचाएगा आपका समय, जानिए स्मार्ट जुगाड़

Google Maps Save Parking Location: बड़ी पार्किंग में कार ढूंढना बेहद मुश्किल होता है. इस स्टोरी में हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप अपने पार्किंग के लोकेशन को Google Maps में सेव कर सकते हैं.

Written by: Rishabh Kumar
Published: April 26, 2026, 10:59 PM IST

Google Maps Save Parking Location: मॉल, एयरपोर्ट या बड़े पार्किंग एरिया में कार पार्क करने के बाद उसे ढूंढना कई बार मुश्किल हो जाता है. शुरू में लगता है कि जगह याद रहेगी, लेकिन कुछ घंटे बाद सब एक जैसा लगने लगता है. खासकर बेसमेंट या मल्टी-लेवल पार्किंग में हर फ्लोर और हर लाइन लगभग एक जैसी दिखती है, जिससे कन्फ्यूजन और बढ़ जाता है. कई लोग पार्किंग की फोटो खींच लेते हैं, जैसे पिलर नंबर या बोर्ड. लेकिन भीड़ ज्यादा होने पर या एक जैसे दिखने वाले एरिया में ये तरीका फेल हो जाता है. कई बार फोटो में साफ पता नहीं चलता कि कार किस तरफ खड़ी है. ऐसे में समय भी खराब होता है और काफी देर तक इधर-उधर घूमना पड़ता है.

ये भी पढ़े: जुड़वा कार! 4 पहिए, दो स्टेरिंग वाली सुजुकी की अनोखी गाड़ी, जानिए इसका मालिक कौन है

फोन में छुपा आसान तरीका

इस परेशानी से बचने का आसान तरीका आपके फोन में ही मौजूद है — Google Maps का “Save Parking Location” फीचर. इसमें आप अपनी कार की सही लोकेशन सेव कर सकते हैं. इससे बाद में आपको याद रखने की जरूरत नहीं पड़ती और आप सीधे उसी जगह तक पहुंच सकते हैं जहां आपने कार पार्क की थी.

कैसे करें इस्तेमाल?

जब भी आप कार पार्क करें, उस समय Google Maps खोलें. स्क्रीन पर दिख रहे नीले डॉट पर टैप करें और “Save Parking Location” का ऑप्शन चुन लें. चाहें तो उसमें नोट्स भी जोड़ सकते हैं, जैसे फ्लोर नंबर या पिलर का नाम. बाद में जब लौटना हो, तो उसी सेव लोकेशन पर क्लिक करके डायरेक्शन ले सकते हैं और सीधे अपनी कार तक पहुंच सकते हैं.

नोट्स और फोटो का स्मार्ट इस्तेमाल

अगर पार्किंग बहुत बड़ी है, तो सिर्फ लोकेशन सेव करना ही काफी नहीं होता. ऐसे में नोट्स और फोटो जोड़ना ज्यादा मदद करता है. जैसे “B2 फ्लोर, पिलर P17 के पास” लिखना या आसपास की फोटो लेना. इससे आपको बिल्कुल सही जगह मिल जाती है. ये तरीका खासकर एयरपोर्ट, स्टेडियम और भीड़ वाली जगहों पर बहुत काम आता है और आपका समय भी बचाता है.

ये भी पढ़े:  E20 vs E85: पेट्रोल में ‘इथेनॉल का खेल’! कौन सा फ्यूल गाड़ी के लिए सही, कौन बना सकता है नुकसान?

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.