By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Technology
- Hp India Launched Cheap Mini Desktop For Students
HP इंडिया ने स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च किया सस्ता मिनी डेस्कटॉप
कंपनी ने एक बयान में कहा कि HP 260 जी3 डेस्कटॉप की कीमत 19,990 रुपये से शुरू होती है
नई दिल्ली: एचपी इंडिया ने देश भर में स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों को सीखने और सहयोग करने के लिए सोमवार को किफायती मिनी डेस्कटॉप लॉन्च किया. कंपनी ने एक बयान में कहा कि एचपी 260 जी3 डेस्कटॉप की कीमत 19,990 रुपये से शुरू होती है, जो स्कूलों और संस्थानों को अपने साइंस, टेक्नॉलजी, इंजीनियरिंग और मैथेमेटिक्स (एसटीईएम) प्रयोगशालाओं को न्यूनतम लागत पर अपग्रेड करने या स्थापित करने में सक्षम बनाएगा.
Samsung Galaxy Note 9 मोबाइल पर्स में फटा, पीड़ित महिला ने की फोन को बैन करने की मांग
एचपी इंडिया के प्रबंध निदेशक समीर चंद्रा ने कहा, “क्योंकि तकनीक व्यवसायों और उपभोक्ताओं के दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बन गई है, इसलिए छात्रों को डिजिटल कौशल सीखने की आवश्यकता है, जो उन्हें भविष्य के लिए अच्छी तरह तैयार करेगा.”
सैमसंग Galaxy J4 Plus और Galaxy J6 Plus इंडिया में इसी महीने होंगे लॉन्च
एचपी के एकीकृत वर्क सेंटर को एचपी एलीटडिस्प्ले के साथ जोड़कर शिक्षक अपनी फाइलों को सहज रूप से पढ़ या प्रस्तुत कर सकते हैं, साथ ही इनपुट डिस्प्ले कनेक्टर की व्यापक रेंज के साथ दस्तावेजों को कई सारे मॉनिटर्स पर आसानी से साझा कर सकते हैं.
चंद्रा ने आगे कहा, “छात्रों को सशक्त बनाने के हमारे लक्ष्य के तहत एचपी ने मिनी डेस्कटॉप समाधान उतारे हैं, जो देश भर के छात्रों को सरल और किफायती डिजिटल लर्निग समाधान उपलब्ध कराएगा.”
(इनपुट: एजेंसी)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें