By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Technology
- Icc Cricket World Cup 2019 Final Today England Vs New Zealand How To Watch Live Stream In Smartphone
ICC Cricket World Cup 2019 का फाइनल आज: England vs New Zealand मैच की Live Streaming ऐसे स्मार्टफोन पर देखें
ICC Cricket World Cup 2019 का फाइनल मैज आज 14 जुलाई को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (England vs New Zealand) के बीच खेला जाएगा। यह मैच Lord's Cricket Ground में भारतीय समयअनुसार दोपहर तीन बजे शुरू होगा। आप मैच को लाइव अपने स्मार्टफोन, टैबलेट पर देख सकते हैं।
England vs New Zealand ICC Cricket World Cup 2019 final live stream details: ICC Cricket World Cup 2019 का फाइनल मैज आज 14 जुलाई को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (England vs New Zealand) के बीच खेला जाएगा। इंग्लैंड जहां ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल मैंच में हराकर फाइनल में पहुंची है तो वहीं न्यूजीलैंड ने भी सेमीफाइनल मैच में इंडिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। यह मैच Lord’s Cricket Ground में भारतीय समयअनुसार दोपहर तीन बजे शुरू होगा। आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग अपने लैपटॉप, स्मार्टफोन और टेबलेट में देख सकते हैं। हम यहां आपको उसी की जानकारी दे रहे हैं।
England vs New Zealand finals live stream details: Live टेलीकास्ट
टीवी पर आप इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले मैच का लाइव प्रसारण Star Sports 1, Star Sports 2, Star Sports 3, Star Sports 1 हिंदी, Star Sports एचडी चैनल में देख सकते हैं। इसके साथ ही आप इन दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले को अपने मोबाइल और लैपटॉप पर भी लाइव देख सकते हैं।
England vs New Zealand finals Live Streaming: Hotstar
Cricket World Cup 2019 के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग को स्टार की ऐप हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं। हॉटस्टार के पास Cricket World Cup 2019 के मैचों के प्रसारण का ऑफिशियल डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स हैं। आप इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि हॉटस्टार के प्रीमियम सब्सक्राइबर्स मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। इतना ही नहीं आप हॉटस्टार की वेबसाइट Hotstar.com पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। ध्यान रहे कि हॉटस्टार का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन यूजर ही मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
England vs New Zealand semi finals Live Streaming: JioTV
हॉटस्टार ऐप के बाद आप Cricket World Cup 2019 के सभी मैच JioTV ऐप पर भी देख सकते हैं। जियो प्राइम यूजर्स जियो टीवी पर लाइव टीवी चैनल पर इन मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। Jio TV ऐप पर मैच देखने वाले यूजर्स को अपने मोबाइल पर हॉटस्टार की ऐप डाउनलोड करनी होगी। क्योंकि Cricket World Cup 2019 के डिजिटल प्रसारण के अधिकार सिर्फ हॉटस्टार के पास हैं। Jio यूजर्स को Hotstar प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं है।
Also Read:
-
IPL 2026 Auction: कब और कहां होगा आईपीएल 2026 ऑक्शन, यहां जानिए लाइव स्ट्रीमिंग से लेकर A to Z जानकारी
-
IND vs AUS T20I Head to Head: टी20 फॉर्मेट में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच कैसा रहा रिकॉर्ड? देखिए आंकड़े
-
दो देशों ने शुरू की टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी, भारत में नहीं हो रहा इसका प्रसारण, आखिर क्या है वजह?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें