AI Impact Summit 2026: मेड इन इंडिया कैमरा वाला एआई चश्मा, वीडियो रिकॉर्ड से लेकर ट्रांसलेशन तक, कर देगा ये सारे काम

India AI Impact Summit 2026: भारत में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत हो चुकी है. इसमें Jio ने मेड इन इंडिया कैमरे वाले एआई चश्में को पेश किया है.

Published date india.com Published: February 17, 2026 10:25 PM IST
India AI Impact Summit 2026
India AI Impact Summit 2026 (Image: Jio )

India AI Impact Summit 2026: भारत में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत हो चुकी है. यह समिट 20 फरवरी तक आयोजित की जा रही है और इसके साथ AI एक्सपो का आयोजन भी हो रहा है. एक्सपो में कई AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी को लॉन्च किया है, जिसमें स्टार्टअप्स और बड़ी कंपनियों के इनोवेशन शामिल हैं. समिट का उद्देश्य भारत में AI adoption बढ़ाना और नई तकनीकियों को पेश करना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया और इसे नवाचार, विचार और इरादों का महत्वपूर्ण संगम बताया. इस दौरान Jio ने अपने मेड इन इंडिया कैमरा वाला एआई चश्मे से पर्दा उठाया है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

JioFrames ने उठाया पर्दा

समिट में Jio के पवेलियन में नया प्रोडक्ट JioFrames पेश किया गया. यह स्मार्ट AI ग्लासेस ब्लैक फ्रेम में उपलब्ध हैं और इनमें दो कैमरे, स्पीकर्स और माइक्रोफोन लगे हैं. JioFrames में वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा है और यह कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है. इसके टच बटन के जरिए आवाज को कम या ज्यादा करना आसान है. हल्का वजन और कम्फर्टेबल डिजाइन इसे लंबे समय तक पहनने लायक बनाता है.

ये भी पढ़े-  AI Impact Summit 2026: AI की रेस में दुनिया का कौन सा देश हैं सबसे आगे? देखें भारत की रैंकिंग 

AI से सीधे बातचीत की सुविधा

JioFrames में AI सिस्टम इंटिग्रेटेड है. इसका मतलब है कि यूजर “Hey Jio” कहकर AI से सीधे बातचीत कर सकता है. उदाहरण के लिए, कोई रेसिपी या जानकारी चाहिए तो इसे पूछ सकते हैं. यह सुविधा ईयरबड्स की आवश्यकता के बिना काम करती है. साथ ही, कमजोर नज वाले लोग अपने चश्मे को JioFrames में जोड़ सकते हैं. इस तरह यह स्मार्ट और यूजर फ्रेंडली एक्सपिरिंयस मिलेगा.

600 से अधिक स्टार्टअप्स का योगदान

इस समिट में भारत के 600+ स्टार्टअप्स शामिल हो रहे हैं. यह आयोजन AI इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के लिए प्रमुख प्लेटफ़ॉर्म बन गया है. प्रधानमंत्री मोदी ने एक्सपो के बारे में कहा कि यह AI विचारों, नवाचार और इरादों का संगम है. समिट में विभिन्न घोषणाएं और नए प्रोडक्ट लॉन्च होने वाले हैं, जो भारत में AI adoption को बढ़ावा देंगे.

JioFrames इनको देगा टक्कर

JioFrames का मुकाबला Ray-Ban Meta ग्लासेस से किया जा रहा है. JioFrames को आधी कीमत में लॉन्च किया जाएगा. इसमें दो कैमरे, स्पीकर्स और माइक्रोफोन के साथ स्मार्ट AI फीचर्स मौजूद हैं. यह प्रोडक्ट AI ग्लासेस के लिए भारतीय बाजार में नया मानकों के रूप में डिजाइन किया गया है. स्मार्ट फीचर्स, कम कीमत और यूज़र फ्रेंडली डिजाइन इसे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में के लोगों के काम आ सकता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.