Indus by Sarvam AI: भारत की एआई स्टार्टअप कंपनी Sarvam AI ने भारतीय यूजर्स के लिए नया AI ऐप Indus लॉन्च किया है. यह ऐप अब डाउनलोड के लिए उपलब्ध है और खास बात यह है कि इसे भारतीय भाषाओं और संस्कृति को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. यही वजह है कि कई मामलों में यह विदेशी एआई चैटबॉट्स से अलग और ज्यादा उपयोगी माना जा रहा है.
ऐप डाउनलोड करने का आसान तरीका
Indus ऐप को डाउनलोड करना बेहद आसान है. एंड्रॉयड यूजर्स इसे Google Play Store पर जाकर सर्च कर सकते हैं, जबकि iPhone इस्तेमाल करने वाले यूजर्स इसे Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं. सर्च बार में “Indus by Sarvam” लिखते ही ऐप दिखाई देता है. इंस्टॉल करते समय ध्यान रखें कि ऐप के नीचे Sarvam AI का नाम जरूर लिखा हो, ताकि आप सही ऐप डाउनलोड करें.
कैसे बनाएं अकाउंट?
ऐप का इंटरफेस काफी सरल रखा गया है ताकि नए यूजर्स को किसी तरह की परेशानी न हो. इंस्टॉल करने के बाद आपको साइन-अप पेज दिखाई देता है, जहां फोन नंबर डालकर OTP के जरिए अकाउंट बनाया जाता है. हालांकि अभी इसका इस्तेमाल सभी के लिए तुरंत शुरू नहीं होता. कंपनी ने फिलहाल एक्सेस सीमित रखा है. कई यूजर्स से इनवाइट कोड मांगा जा रहा है, जबकि बाकी लोगों को कतार में शामिल कर दिया जाता है और उनकी वेटिंग पोजिशन भी दिखाई जाती है.
भारतीय भाषाओं में खास पकड़
इस ऐप की सबसे बड़ी ताकत भारतीय भाषाओं की गहरी समझ है. कई एआई टूल हिंदी या दूसरी भाषाएं समझते तो हैं, लेकिन उनके जवाब कई बार किताबों जैसे लगते हैं. Indus को भारतीय मुहावरों, बोलियों और रोजमर्रा की बातचीत को ध्यान में रखकर ट्रेन किया गया है. यही कारण है कि यह हिंदी, हिंग्लिश और कई क्षेत्रीय भाषाओं में ज्यादा स्वाभाविक और सटीक जवाब देने में सक्षम माना जा रहा है.
वॉइस कंट्रोल की सुविधा
Indus ऐप को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह कम इंटरनेट और कम कंप्यूटिंग पावर में भी बेहतर तरीके से काम कर सके. इससे ग्रामीण और छोटे शहरों के यूजर्स को भी फायदा मिल सकता है. इसके अलावा इसमें वॉइस कंट्रोल फीचर को भारतीय लहजे के अनुसार ऑप्टिमाइज किया गया है. यूजर अगर बोलकर सवाल पूछना चाहते हैं तो ऐप आसानी से उनकी बात समझ सकता है. यही वजह है कि आने वाले समय में यह भारतीय डिजिटल दुनिया में बड़ी भूमिका निभा सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.