Infinix Smart 6: 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ सस्ता और दमदार स्मार्टफोन, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Infinix Smart 6 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और यह एंड्राइड 11 गो एडिशन पर आधारित है. कम कीमत वाले इस स्मार्टफोन में कई खास फीचर्स की सुविधा दी गई है.

Published date india.com Updated: October 27, 2021 2:17 PM IST
Infinix Smart 6: 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ सस्ता और दमदार स्मार्टफोन, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Infinix ने बाजार में एक नया बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन Infinix Smart 6 लॉन्च किया है. इस स्मार्टफोन में चार कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है और इसमें फोटोग्राफी के लिए (Budget Range Smartphone) ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. एंड्राइड 11 गो एडिशन पर आधारित Infinix Smart 6 में वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल डिस्प्ले (Low Budget Smartphone) दी गई है और यह पावरफुल प्रोसेसर से लैस है. आइए जानते हैं Infinix Smart 6 की कीमत, फीचर्स और उपलब्धता के बारे में डिटेल से.

Infinix Smart 6: कीमत और उपलब्धता
Infinix Smart 6 स्मार्टफोन को सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसमें 2GB रैम के साथ 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. इसकी कीमत $120 यानि करीब 9,000 रुपये है. यह Ocean, Light Sea Green, Polar Black और Starry Purple चार कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा. फिलहाल कंपनी ने इसकी उपलब्धता का खुलासा नहीं किया है. न ही अभी तक ग्लोबल मार्केट में इस स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी शेयर की है.

Infinix Smart 6: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Infinix Smart 6 कंपनी का बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन है और यह एंड्राइड 11 गो एडिशन बेस्ड XOS 7.6 पर काम करता है. इसमें UNISOC SC9863A चिपसेट का उपयोग किया गया है और 2GB रैम के साथ 32GB इंटरनल स्टोरेज मौजूद है. साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट दिया गया है. जिसकी मदद से यूजर्स 512GB तक का डाटा एक्सपेंड कर सकते हैं. इसमें 6.6 इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है. इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 720×1,600 पिक्सल है.

फोटोग्राफी के लिए Infinix Smart 6 स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. फोन का प्राइमरी सेंसर 8MP का है, जबकि 0.08MP का सेकेंडरी सेंसर ​मौजूद है. वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. सबसे खास बात है कि कम कीमत वाले इस स्मार्टफोन में यूजर्स को पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में बैटरी 31 घंटे का टॉकटाइम और 678 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.