Instagram Reels पर लाखों में हैं व्यूज... फिर भी नहीं मिल रहा पैसा? ट्राई करें ये टिप्स

How To Earn Money From Instagram: इंस्टाग्राम रील्स पर लाखों व्यूज आने के भी पैसे क्यों नहीं मिलते हैं? ये प्लेटफॉर्म कैसे काम करता है इन सब चीजों के बारे में जानेंगे इस खबर में...

Published date india.com Published: February 7, 2026 1:50 AM IST
Instagram Reels पर लाखों में हैं व्यूज... फिर भी नहीं मिल रहा पैसा? ट्राई करें ये टिप्स

आज के समय में बहुत सारे लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म – इंस्टाग्राम, फेसबुक के जरिए लाखों की कमाई कर रहे हैं. लेकिन, कई हजार-लाखों व्यूज आने के बाद भी लोगों को पैसे नहीं मिलता. अब ऐसे में सवाल उठता है कि अगर Instagram व्यूज पर पेमेंट नहीं देता, तो फिर हजारों क्रिएटर्स हर महीने मोटी कमाई कैसे कर रहे हैं? दरअसल, Instagram पर कमाई का खेल व्यूज से नहीं, बल्कि आपकी ऑडियंस की वैल्यू और आपके इंफ्लुएंस से चलता है. Reels का असली काम है लोगों तक आपकी पहुंच बढ़ाना और आपके पेज को वायरल करना. जब आपकी पहुंच बढ़ जाती है और लोग आपको पहचानने लगते हैं, तभी कमाई के रास्ते खुलते हैं. इसलिए Instagram को सिर्फ वीडियो प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि एक डिजिटल बिजनेस प्लेटफॉर्म समझना चाहिए, जहां आप खुद को एक ब्रांड बना सकते हैं.

कैसे होती है बड़ी कमाई?

Instagram पर सबसे ज्यादा कमाई ब्रांड डील्स और स्पॉन्सरशिप के जरिए होती है. कंपनियां हमेशा ऐसे क्रिएटर्स की तलाश में रहती हैं, जिनकी ऑडियंस एक्टिव हो और जो उनके प्रोडक्ट को खरीदने में दिलचस्पी रखती हो. यहां सिर्फ व्यूज गिनती में नहीं आते, बल्कि ब्रांड्स यह भी देखते हैं कि आपकी रील पर कमेंट कितने आते हैं, लोग शेयर कर रहे हैं या नहीं, और आपका कंटेंट किस Niche से जुड़ा है. अगर आपकी ऑडियंस फैशन, फिटनेस या टेक में इंटरेस्ट रखती है, तो उसी कैटेगरी के ब्रांड आपको ऑफर दे सकते हैं. कई बार छोटे क्रिएटर्स भी एक पोस्ट के लिए 5 से 20 हजार रुपये तक चार्ज कर लेते हैं, जबकि बड़े क्रिएटर्स लाखों रुपये तक लेते हैं.

Affiliate Marketing फायदेमंद

Instagram पर कमाई का दूसरा बड़ा तरीका Affiliate Marketing है, जो तेजी से पॉपुलर हो रहा है. इसमें क्रिएटर किसी कंपनी के प्रोडक्ट का लिंक या डिस्काउंट कोड अपनी स्टोरी, बायो या रील में शेयर करता है. जब कोई फॉलोअर उस लिंक से खरीदारी करता है, तो क्रिएटर को हर सेल पर कमीशन मिलता है. इस तरीके में जरूरी नहीं कि आपके पास लाखों फॉलोअर्स हों, बल्कि जरूरी यह है कि आपकी ऑडियंस भरोसेमंद और टारगेटेड हो. खासकर टेक, फैशन, ब्यूटी और फिटनेस जैसी कैटेगरी में Affiliate से अच्छी कमाई होती है. कई क्रिएटर्स सिर्फ एक वायरल वीडियो के दम पर हजारों रुपये की सेल करा देते हैं और बिना ज्यादा मेहनत के कमीशन कमा लेते हैं.

किन चीजों से मिलती है पॉपुलैरिटी?

Instagram पर कई छोटे बिजनेस और लोकल ब्रांड्स भी अपने प्रोडक्ट का प्रमोशन करवाने के लिए क्रिएटर्स को पैसे देते हैं. इसे Paid Promotion कहा जाता है. कई बार लोग ऐप, वेबसाइट, यूट्यूब चैनल या किसी सर्विस का प्रमोशन करने के लिए भी Instagram क्रिएटर्स को हायर करते हैं. इसके साथ-साथ Personal Branding भी सबसे बड़ा फायदा है. Instagram प्रोफाइल आज एक पोर्टफोलियो की तरह काम करती है. अगर आपकी प्रोफाइल मजबूत है, तो आपको फ्रीलांस वर्क, कंसल्टिंग, ऑनलाइन क्लास, वर्कशॉप और इवेंट्स के ऑफर मिलने लगते हैं. यानी Instagram आपकी पहचान बढ़ाकर आपको दूसरे प्लेटफॉर्म और कामों से कमाई का मौका देता है.

एक्सट्रा पैसा कैसे कमा सकते हैं?

Instagram ने अब क्रिएटर्स के लिए कुछ मोनेटाइजेशन टूल्स भी शुरू किए हैं, जैसे Subscriptions, Badges और Gifts. Live के दौरान फॉलोअर्स बैज खरीदकर आपको सपोर्ट कर सकते हैं. कुछ देशों में Instagram समय-समय पर Reels Bonus जैसे प्रोग्राम भी चलाता है, जिसमें क्रिएटर्स को प्लेटफॉर्म की तरफ से बोनस मिलता है. वहीं Subscription फीचर से क्रिएटर एक्सक्लूसिव कंटेंट देकर हर महीने फिक्स इनकम बना सकता है. कुल मिलाकर Instagram भले ही व्यूज के बदले पैसे न दे, लेकिन अगर आपके पास सही ऑडियंस और सही स्ट्रेटजी है, तो यह प्लेटफॉर्म कमाई के कई बड़े रास्ते खोल देता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.