International Women's Day 2022: सिर्फ महिलाओं के लिए लॉन्च हुआ ये स्मार्टफोन, खूबियां जानकर हो जाएंगे हैरान

महिला दिवस के मौके पर अगर आप अपनी किसी महिला मित्र को गिफ्ट देने के बारे में सोच रहे हैं तो मेड इन इंडिया स्मार्टफोन Lava BeU एक बेस्ट विकल्प है. जिसे कंपनी ने खासतौर पर महिलाओं के लिए ही डिजाइन किया है.

Published date india.com Updated: March 8, 2022 9:36 AM IST
International Women's Day 2022: सिर्फ महिलाओं के लिए लॉन्च हुआ ये स्मार्टफोन, खूबियां जानकर हो जाएंगे हैरान

Women’s Day 2022: दुनियाभर में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. इस दिन के जरिए महिलाओं को जागरूक करने व समाज में उनके योगदान को प्रोत्साहित किया जाता है. ऐसे में यदि (International Women’s Day 2022) आप भी अपने जीवन में किसी महिला के प्रति सम्मान (Made in India Smartphone) व्यक्त करना चाहते हैं तो उन्हें कोई गिफ्ट दे सकते हैं. इसके लिए मेड इन इंडिया स्मार्टफोन Lava BeU एक बेस्ट विकल्प हो सकता है. बता दें कि Lava BeU को खासतौर पर महिलाओं को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है. इस स्मार्टफोन के डिजाइन से लेकर फीचर्स तक सबकुछ महिलाओं को जरूर पसंद आएंगे. 10 प्वाइंट्स में जानते हैं Lava BeU की खासियतों के बारे में डिटेल से.

  1. Lava BeU की कीमत 6,388 रुपये है और इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा लगभग सभी ई-कॉमर्स साइट के माध्यम से खरीदा जा सकता है. यह स्मार्टफोन पिंक और गोल्डन कलर वेरिएंट में उपलब्ध है.
  2. Lava BeU में म​हिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए BE Safe ऐप का उपयोग किया गया है. जिसमें आप 10 इमरजेंसी कॉन्टेक्ट सेव कर सकते हैं. परेशानी के समय इन कॉन्टेक्ट पर नोटिफिकेशन्स पहुंच जाएगा.
  3. इसका डिजाइन बेहद ही आकर्षक है और इसके बैक पैनल में सबसे नीचे स्पीकर दिया गया है जो कि एक फूल के आकार में बना हुआ है.
  4. यह एक लो बजट स्मार्टफोन है और इसमें आपको पावर बैकअप के लिए 4,060mAh की बैटरी मिलेगी. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी सिंगल चार्ज में 16 घंटे का टॉक-टाइम देने में सक्षम है.
  5. इसके अलावा Lava BeU में 2GB रैम के साथ 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है. जिसकी मदद से आप 256GB तक का डाटा एक्सपेंड कर सकते हैं.
  6. इस स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका मेन सेंसर 13MP का है, जबकि 2MP का सेकेंडरी सेंसर मौजूद है.
  7. वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए इसमें यूजर्स को 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा.
  8. यह स्मार्टफोन एंड्राइड 10 गो एडिशन पर आधारित है और इसे octa-core SoC प्रोसेसर पर पेश किया गया है.
  9. Lava BeU में वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल के साथ 6.08 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है और इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 720×1,560 पिक्सल है.
  10. इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगर​प्रिंट सेंसर भी दिया गया है जिसकी मदद से आप इसे चुटकियों में अनलॉक कर सकते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.