By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Technology
- Ios 12 Released How To Install On Iphone Ipad Or Ipod Touch
iOS 12 रिलीज, ऐसे करें अपने Apple डिवाइस को अपडेट
दुनिया के सबसे महंगे स्मार्टफोन ब्रांड Apple ने अपने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है.
नई दिल्लीः दुनिया के सबसे महंगे स्मार्टफोन ब्रांड Apple ने अपने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम का नया वर्जन iOS 12 पेश किया है. पुराने डिवाइस का परफॉर्मेंस बेहतर करने के लिए आपको iOS 12 को डाउनलोड करना होगा. इसमें कुछ खास सेक्युरिटी इंप्रूवमेंट्स भी किए गए हैं. इसके साथ ही इसमें काफी निफ्टी फीचर्स भी हैं. हमेशा की तरह आप इसे iTunes के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं. लेकिन ऐसा करते समय आप अपने डिवाइस में मौजूद कंटेंट का बैकअप लेना न भूलें. हम आपको इसे डाउनलोड करने के स्टेप्स के बारे में बताते हैं.
भारत में iOS 12 के रिलीज की तारीख और समय
इंडिया में iOS 12 एक दिन पहले यानी 17 सितंबर को रिलीज हो चुका है. हालांकि, Apple ने आधिकारिक तौर पर रिलीज का समय नहीं बताया था.
HP इंडिया ने स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च किया सस्ता मिनी डेस्कटॉप
क्या आपका iPhone, iPad या iPod खुद iOS 12 अपडेट लेगा
ये कुछ iOS डिवाइस हैं जो खुद iOS 12 अपडेट लेंगेः
iPhone X
iPhone 8
iPhone 8 Plus
iPhone 7
iPhone 7 Plus
iPhone 6s
iPhone 6s Plus
iPhone 6
iPhone 6 Plus
iPhone SE
iPhone 5s
12.9-inch iPad Pro 2nd जेनरेशन
12.9-inch iPad Pro 1st जेनरेशन
10.5-inch iPad Pro
9.7-inch iPad Pro
iPad 6th जेनरेशन
iPad 5th जेनरेशन
iPad Air 2
iPad Air
iPad mini 4
iPad mini 3
iPad mini 2
iPod touch 6th जेनरेशन
Samsung Galaxy Note 9 मोबाइल पर्स में फटा, पीड़ित महिला ने की फोन को बैन करने की मांग
iPhone, iPad, iPod touch में ऐसे डाउनलोड करें iOS 12
यदि आप अपने Apple डिवाइस में iTunes का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो इन स्टेप्स में आप iOS 12 को इंस्टॉल कर सकते हैं. हम आपको सुझाव देते हैं कि डाउनलोड करने से पहले आप जरूर बैकअप ले लें.
सबसे पहले सेटिंग में जाएं, फिर जनरल सेलेक्ट करें और सॉफ्टवेयर अपडेट पर क्लिक करें. इस तरह प्रोसेस शुरू हो जाएगा. कुछ ही समय में आपको iOS 12 दिखने लगे.
टैप डाउनलोड एंड इंस्टॉल
इससे iOS 12 की डाउनलोडिंग शुरू हो जाएगी. निश्चित रूप से डाउनलोड की स्पीड इंटरनेट की स्पीड पर निर्भर करेगा. आपको यह ध्यान रखना होगा कि इसे डाउनलोड करने के लिए Wi-Fi की जरूरत पड़ेगी और इसे मोबाइल डाटा पर डाउनलोड नहीं किया जा सकता.
जब डाउनलोड कंप्लीट हो जाए तो इंस्टॉल पर टैप करें.
इसके बाद Apple के टर्म्स एंड कंडीशंस को एक्सेप्ट करें.
आपका iOS डिवाइस रिस्टार्ट होगा और iOS 12 इंस्टॉल हो जाएगा.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें