Apple iPhone 13 Offers: अगर आप Apple iPhone 13 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह आपके लिए एक बेहद ही शानदार मौका है. क्योंकि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इस डिवाइस की कीमत में भारी कटौती की गई है, जिसके बाद यूजर्स इसे आधी से भी कम कीमत में खरीद सकेंगे. जो कि अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट है. (iPhone 13 price in India) आइए जानते हैं इस डिवाइस की कीमत और इस पर (iPhone 13 India) मिलने वाले ऑफर्स के बारे में डिटेल से.
iPhone 13 पर मिल रहे हैं ये ऑफर्स
iPhone 13 पर मिल रहे ऑफर्स के तहत इस डिवाइस के 128GB मॉडल को 35,513 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है. इसके लिए आपको कुछ ऑफर्स का इस्तेमाल करना होगा. यह ऑफर मेपल स्टोर पर उपलब्ध होगा जो कि (Mapple Store) एप्पल प्रीमियम रिसेलर है.
Maplestore वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार iPhone 13 का 128GB वेरिएंट 44,477 रुपये की भारी छूट के साथ प्राप्त किया जा सकता है. जिसके बाद 70 हजार रुपये वाले इस डिवाइस (Exchange Offer) की कीमत मात्र 35,513 रुपये रह जाएगी. इन ऑफर्स में 10,387 रुपये मेपल की विशेष छूट के अलावा एचडीएफसी बैंक कार्ड पर 5,000 रुपये का कैशबैक, 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 24,000 रुपये का बायबैक प्राइज शामिल है.
एक्सचेंज बोनस की बात करें तो इसमें मिलने वाली छूट आपके iPhone 11 की कंडीशन पर डिपेंड करती है. यदि आपके फोन की अच्छी कंडीशन है तो आपको शानदार एक्सचेंज बोनस मिलेगा. इसके अलावा Amazon Summer Sale के तहत भी यूजर्स इस डिवाइस को बेहद ही कम कीमत में खरीद सकते हैं. इसकी कीमत 79,990 रुपये है लेकिन इसे 66,900 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.