यहां बिल्कुल फ्री मिल रहा है iPhone 13, कीमत जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

iPhone 13 पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में जानकार यूजर्स इसे खरीदे बिना नहीं रह जाएंगे. अगर आप भी खरीदना चाहते हैं तो यहां चेक करें इस पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में डिटेल से.

Published date india.com Updated: June 28, 2022 2:46 PM IST
यहां बिल्कुल फ्री मिल रहा है iPhone 13, कीमत जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

Apple iPhone 13 Best Deal: दिग्गज कंपनी Apple इस साल बाजार में अपना नया डिवाइस iPhone 14 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसका यूजर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन iPhone 14 आने (iPhone 13 Price in India) से पहले आपको यह जानकर हैरानी होगी कि iPhone 13 को बिल्कुल मुफ्त (Best Deal on iPhone 13) में घर ले जाया जा सकता है. आइए जानते हैं iPhone 13 पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में डिटेल से.

iPhone 13 पर पाएं ऑफर्स

बता दें कि iPhone 13 पर मिल रही इस बेस्ट डील का लाभ यूएस की वायरलेस सर्विस प्रोवाइडर कंपनी टी-मोबाइल (T-Mobile Sevice Provider) दे रही है. यानि इस डील का लाभ केवल यूएस में रह रहे यूजर्स ही उठा सकते हैं. इसके तहत iPhone 13 पर 800 डॉलर यानि 63,002 रुपये की छूट मिल रही है. लेकिन इसके लिए आपको टी-मोबाइल लाइन कनेक्शन लेना होगा. इसके अलावा आपको पुराना डिवाइस ट्रेड करना होगा. ट्रेड-इन के बिना आप 24 महीने के लिए मात्र 33.34 डॉलर यानि 2,625 डॉलर की ईएमआई के साथ iPhone 13 को खरीद सकते हैं. बता दें कि भारत में रह रहे यूजर्स इस डील का लाभ नहीं उठा सकते हैं.

चुनें ट्रेड-इन का विकल्प

iPhone 13 पर धमाकेदार डिस्काउंट का लाभ उठाने के लिए आपको ट्रेड-इन का विकल्प चुनना होगा. इसके लिए यदि आप iPhone 12, iPhone 12 mini, iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max, iPhone X, iPhone XR, iPhone XS, iPhone XS Max, iPhone 11, iPhone 11 Pro iPhone 11 Pro Max, Samsung GS20, Samsung GS20 FE और अन्य डिवाइस के ट्रेड-इन का विकल्प चुनते हैं, तो आपको 800 डॉलर (63,002 रुपये) का लाभ मिलेगा. जिसके बाद iPhone 13 बिल्कुल फ्री प्राप्त कर सकेंगे.

लेकिन ध्यान रखें कि इस डील का लाभ आपको तभी मिलेगा जब आप टी-मोबाइल का कनेक्शन लेते हैं. इसके लिए सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड डाटा वाला नई टी-मोबाइल लाइन के लिए ही पेमेंट करनी होगी. यह प्लान 24 महीने की वैलिडिटी के साथ उपलब्ध है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.