By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Technology
- Iphone 13 Is Very Cheap In These Countries More Than India Here Are The Details
iPhone 13 भारत से ज्यादा इन देशों में है बेहद ही सस्ता, यहां जानें अन्य देशों में इसकी कीमत
iPhone 13 सीरीज की सभी देशों में अलग-अलग कीमत और भारत की तुलना में यह अन्य देशों में अधिक सस्ता है.
iPhone 13 सीरीज को आधिकारिक तौर पर ग्लोबल मार्केट समेत भारत में भी लॉन्च कर दिया है. जो कि लॉन्च से पहले और लॉन्च के बाद भी यूजर्स के बीच चर्चा में बना हुआ है. इस सीरीज की मुख्य खासियत है कि इसमें सेटैलाइट फीचर का उपयोग किया गया है जिसकी मदद से यूजर्स बिना नेटवर्क के भी कॉल कर सकते हैं. इस सीरीज के तहत कंपनी ने iPhone 13, iPhone 13 Pro, iPhone 13 Pro Max और iPhone 13 mini को बाजार में उतारा है. ये डिवाइस आज यानि 17 सितंबर तक भारतीय बाजार में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में iPhone 13 सीरीज की कीमत अन्य देशों की तुलना में बहुत ज्यादा है? आइए जानते हैं किस देश में कितना है iPhone 13 की.
भारत में iPhone 13 के 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 79,990 रुपये है. लेकिन अन्य देशों में यह डिवाइस बेहद ही सस्ता है. यूएस में iPhone 13 की कीमत $799 यानि करीब 58,700 रुपये है. जबकि कनाडा में इसे CAD$1099 यानि लगभग 63,800 रुपये की कीमत में पेश किया गया है. वहीं यदि आप हांगकांग में रहते हैं और इस डिवाइस को खरीदना चाहते हैं तो वहां इसकी कीमत HK$6,799 यानि करीब 64,200 रुपये के आसपास है.
जापान में इसे $900.95 यानि लगभग 66,200 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है. थाईलैंड में इस डिवाइस की कीमत $909.40 यानि करीब 66,800 रुपये है. दुबई में यूजर्स इसे AED 3399 यानि लगभग 68,000 रुपये है. ऑस्ट्रेलिया में iPhone 13 की कीमत A$1349 यानि लगभग 72,500 रुपये है.
सभी देशों की तुलना में भारत में iPhone 13 को बेहद ही कम कीमत में लॉन्च किया गया है. लेकिन कुछ ऐसे देश भी हैं जहां iPhone 13 भारत से भी ज्यादा महंगा मिल रहा है. इसमें सबसे पहला नाम टर्की का है. टर्की में इस मॉडल की कीमत $1,419.90 यानि करीब 1,04,500 रुपये है. जबकि ब्राजील में $1,446.57 यानि लगभग 1,06,000 रुपये है. स्वीडन में इसे $1,137.82 यानि करीब 83,700 रुपये में खरीदा जा सकता है. नार्वे में यूजर्स इसे $1,132.10 यानि लगभग 83,200 रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं हंगरी में यह $1,130.25 यानि करीब 82,900 रुपये में उपलब्ध हो रहा है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें