iPhone 13 की कीमत हुई 25,000 से कम, खरीदें या नहीं, जान लें

iPhone 15 लॉन्च के साथ ही iPhone 13 की कीमत में गजब की कमी आई है. फ्लिपकार्ट से इसे आप 25000 से कम दाम में खरीद सकते हैं. लेकिन क्या आपको iPhone 13 खरीदना चाहिए. जानें.

Published date india.com Updated: September 16, 2023 12:42 PM IST
iPhone 13 की कीमत हुई 25,000 से कम, खरीदें या नहीं, जान लें

iPhone 15 की सेल अभी शुरू भी नहीं हुई और पुराने iPhone मॉडल्स की कीमतें घटने लगी हैं. जैसे कि Flipkart पर 69900 वाला iPhone 13 55,999 रुपये में मिल रहा है और अगर इस पर एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर लगा दें कि फोन की कीमत 25000 रुपये से भी कम हो जाएगी.

जो लोग कम दाम में हाई-क्वालिटी वाला फोन यूज करना चाहते हैं, उनके लिए iPhone 13 बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. लेकिन इस फोन में iPhone 15 वाला कोई भी लेटेस्ट फीचर नहीं है. तो क्या आपको ये फोन खरीदना चाहिए?

आपकी जरूरत पर निर्भर करता है

दो साल पुराने iPhone 13 को साल 2023 में खरीदने की अगर आप सोच रहे हैं तो इसका फैसला आपकी जरूरत पर निर्भर करता है. अगर परफॉर्मेंस, कैमरा क्वालिटी और रिएलेबल सॉफ्टवेयर एक्सपीरिएंस चाहते हैं तो iPhone 13 अब भी बढ़िया च्वाइस हो सकता है.

iPhone 13 को सितंबर 2021 में लॉन्च किया गया था और ये iPhone 12 के बाद बड़े अपग्रेड्स के साथ आया था. इसमें पावरफुल A15 बायोनिक चिप है और साथ में रेटीना AMOLED डिस्प्ले है. कैमरा की क्वालिटी भी इससे पुराने हैंडसेट से बेहतर है. ये हैंडसेट 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है.

iPhone 13: परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

iPhone 13 में A15 बायोनिक चिप है. iPhone 15 में A16 बायोनिक चिप है. फिर भी ऐसा नहीं कहा जा सकता कि A15 बायोनिक चिप कमजोर है. ये स्मूद परफॉर्मेंस दे रहा है. यहां तक कि गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए भी ये चिप बढ़िया है. ये भले ही ऐप्पल का लेटेस्ट चिप ना हो, लेकिन ये बहुत से एप्लिकेशन को आसानी से चला सकता है.

iPhone 13 को अगले कुछ साल तक अपडेट मिलता रहेगा. ऐप्पल अपने हैंडसेट्स को 5 से 6 साल तक नये अपडेट्स देता है. तो इसलिए iPhone 13 को लेटेस्ट iOS अपडेट और सेक्योरिटी पैच अगले कुछ सालों तक मिलते रहेंगे. हो सकता है कि iOS 20 तक अपडेट भी मिल जाए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

iPhone 13: कैमरा

iPhone 13 में 12MP रियर कैमरा है और इसमें नाइट मोड भी दिया गया है. iPhone 13 अलग-अलग लाइटिंग कंडिशन में बढ़िया फोटो ले सकता है. फोन में ऐप्पल का नया ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन सेंसर दिया गया है. लेटेस्ट iPhone 15 में सेकेंड जनरेशन का सेंसर शिफ्ट हुआ है, जिसके कारण OIS टेक और भी ज्यादा एडवांस हो गया है. फोन में 48MP लेंस दिया गया है, जबकि iPhone 13 में 12एमपी कैमरा है.

iPhone 13: डिजाइन और डिस्प्ले

iPhone 13 का डिजाइन और डिस्प्ले, ऐप्पल का क्लासिक डिजाइन है, जो स्लीक और प्रीमियम दिखता है. इसमें सेरामिक शील्ड प्रोटेक्शन है. कंफर्टेबल ग्रीप होने के साथ इसका लुक भी बहुत खूबसूरत है. यहां तक कि अगर iPhone 13, iPhone 14 और iPhone 15 को एक साथ रख दिया जाए तो इन्हें पहचानना मुश्किल होगा.

डिजाइन के अलावा इसमें दिया गया सुपर रेटीना XDR डिस्पले iPhone 13 को और भी अच्छा ऑप्शन बताता है. फोन में 6.1 इंच का OLED पैनल है. तेज आवाज और क्रिस्प साउंड स्टीरियो स्पीकर iPhone 13 को एक अच्छा ऑप्शन बनाता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.