iVoomi ने लॉन्‍च किया शटरप्रूफ वी5 स्‍मार्टफोन, कीमत सिर्फ 3499 रुपये

चीनी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी iVoomi ने गुरुवार को अपने नए स्मार्टफोन वी5 की खरीद पर रिलायंस जियो की साझेदारी में 2,200 रुपये का कैशबैक देने की घोषणा की है.

Published date india.com Updated: June 8, 2018 7:47 AM IST
iVoomi ने लॉन्‍च किया शटरप्रूफ वी5 स्‍मार्टफोन, कीमत सिर्फ 3499 रुपये
ivoomi v5 स्मार्टफोन

नई दिल्ली: चीनी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी iVoomi ने गुरुवार को अपने नए स्मार्टफोन वी5 की खरीद पर रिलायंस जियो की साझेदारी में 2,200 रुपये का कैशबैक देने की घोषणा की है. इस फोन की कीमत 3,499 रुपये है. यह ड्यूअल सिम डिवाइस है, जो स्नैपडील पर बिक्री के लिए उपलब्ध है. iVoomi के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अश्विन भंडारी ने एक बयान में कहा, यह एंट्री लेवल स्मार्टफोन किफायती खंड में उन्नत प्रौद्योगिकी और सुविधाएं मुहैया कराने के हमारे उद्देश्य के अनुरूप है.

इस डिवाइस की स्क्रीन 5 इंच की है और यह शटरप्रूफ डिस्प्ले है, जिसमें 5 मेगापिक्सल का पिछला कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ और 5 मेगापिक्सल का अगला कैमरा है. इसमें 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज है, जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.

कंपनी ने कहा कि ‘जियो फुटबॉल ऑफर’ के तहत ग्राहकों को 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा. इसके लिए 30 जून से पहले 198 रुपये या 299 रुपये के प्रीपेड पैक से रिचार्ज करना होगा.

(इनपुट: आईएएनएस)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.