Reliance Jio ने हाल ही में 103 रुपये का नया सस्ता प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. यह प्लान उन लोगों के लिए है जो कम कीमत में डेटा और ओटीटी मनोरंजन दोनों चाहते हैं. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है.
People are also watching
2/5
5 जीबी हाई स्पीड डेटा
इस 103 रुपये वाले फ्लेक्सी डेटा पैक में यूजर्स को कुल 5 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलता है. यह डेटा जरूरत के समय इंटरनेट चलाने, वीडियो देखने और सोशल मीडिया इस्तेमाल करने के लिए दिया जाता है.
3/5
ओटीटी
इस प्लान की खास बात यह है कि इसके साथ एक प्रीमियम ओटीटी का फायदा भी मिलता है. यूजर्स हिंदी, इंटरनेशनल या रीजनल कंटेंट में से अपनी पसंद का विकल्प चुन सकते हैं.
4/5
स्पोर्ट्स कंटेंट
हिंदी एंटरटेनमेंट में Sony LIV, ZEE5 और JioHotstar जैसे प्लेटफॉर्म मिलते हैं. वहीं इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कंटेंट के लिए FanCode और अन्य ऐप्स का विकल्प दिया जाता है.
5/5
JioTV
रिचार्ज करने के बाद यूजर्स को माय जियो ऐप में एक वाउचर मिलता है. इस वाउचर की मदद से वे अपनी पसंद का ओटीटी चुन सकते हैं और 28 दिन तक उसका आनंद ले सकते हैं. ओटीटी ऐप्स को देखने के लिए यूजर्स JioTV ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं..
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.