जिओ यूजर्स को 31 मार्च के बाद भी मुफ्त मिलेगी फ्री कॉल और डेटा!

रिलायंस जिओ यूजर्स के लिए खुशखबरी, फ्री कॉल और डेटा सर्विस 31 मार्च के बाद भी रह सकती है जारी

Published date india.com Updated: January 17, 2017 2:12 PM IST
Reliance Jio
Reliance Jio

रिलायंस जिओ यूजर्स के लिए ये खबर राहत देने वाली हो सकती है. जिओ इस्तेमाल करने वाले अब इसकी फ्री कॉल और डेटा को 31 मार्च के बाद भी इस्तेमाल कर सकते हैं। फ्री सर्विस की अवधि को बढ़ाया जाना वाकई रिलायंस जिओ यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी साबित होगी। मुकेश अंबानी की नई दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो इंफोकॉम के कस्टरमर्स की संख्या 7.24 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

पिछले महीने एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मार्च के अंत तक रिलायंस जियो के पास 10 करोड़ ग्राहक होंगे।

हालांकि, यह भी कहा गया कि जैसे ही कंपनी अपनी सेवाओं के लिए पैसे लेना शुरू करेगी, ग्राहकों की संख्या कम भी होगी। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी मुफ्त सेवाएं 31 मार्च से आगे बढ़ा सकती है। ये भी पढ़ें-BSF ने ड्यूटी के दौरान जवानों के लिए सेलफोन कर दिया बैन

वैसे कंपनी पहले ही प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान का खुलासा कर चुकी है। अभी कंपनी की डाटा और वॉयस कॉल सहित सारी सेवाएं मार्च 2017 तक मुफ्त हैं।

मुकेश अंबानी ने सितंबर 2016 में अपनी 4जी सर्विस शुरू की थी. सितंबर में रिलायंस ने जियो नामक मुफ्त 4जीबी डाटा के साथ सिम पेश किया था। पहले फ्री कॉलिंग और फ्री अनलिमिटेड मोबाइल डाटा का जियो का ऑफर दिसंबर के अंत तक था लेकिन बाद में यह बढ़ाकर 31 मार्च तक कर दिया गया।

31 दिसंबर को वेलकम ऑफर खत्म हो जाने के बाद रिलायंस जियो के ग्राहक हैपी न्यू ईयर ऑफर का फायदा उठा रहे हैं। इस ऑफर के तहत यूज़र हर दिन तेज स्पीड में 1जीबी डेटा इस्तेमाल मुफ्त में कर रहे है।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.