By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Technology
- Jio Limiting Voice Calls To 300 Minutes Per Day For Some Users
Jio यूजर्स को लग सकता है झटका, खत्म होगी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा!
सितंबर 2016 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमेन मुकेश अंबानी ने कहा था कि जियो पर वॉइस कॉल लाइफटाइम फ्री होगी
नई दिल्ली: रिलायंस जियो देश की इकलौती ऐसी कंपनी है जो अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा देती है. लेकिन अफसोस अब ऐसा नहीं हो पाएगा. जियो के नेटवर्क पर अब सभी कस्टमर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग नहीं मिलेगी.
सितंबर 2016 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमेन मुकेश अंबानी ने कहा था कि जियो पर वॉइस कॉल लाइफटाइम फ्री होगी. टेलीकॉम सेक्टर की अन्य कंपनियां अनलिमिटेड कॉलिंग के नाम पर 300 मिनट प्रतिदिन की लिमिट देती हैं, हालांकि जियो के साथ ऐसा नहीं है. लेकिन अब कहा जा रहा है कि रिलायंस जियो भी अनलिमिटेड कॉलिंग को घटाकर 300 मिनट प्रतिदिन की लिमिट करने जा रही है.
टेलीकॉम न्यूज वेबसाइट telecomtalk.info के मुताबिक, जियो की टीम ने यह पुष्टि की है कि कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग की जगह 300 मिनट प्रतिदिन की लिमिट कर देगी, हालांकि यह लिमिट सभी यूजर्स पर लागू नहीं होगी. यह कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए होगी.
इन कस्टमर्स के लिए लिमिटेड होगी कॉलिंग
सूत्रों से जानकारी मिली है कि जियो के कुछ यूजर्स अनलिमिटेड काॅलिंग का दुरुपयोग कर रहे हैं, जिनपर कंपनी की नजर है. उदाहरण के तौर पर, कुछ यूजर्स जियो नेटवर्क का इस्तेमाल प्रमोशन के लिए कर रहे हैं. इस तरह वो यूजर्स निशाने पर हो सकते हैं जो जियो वॉयस कॉलिंग की इस्तेमाल प्रतिदिन 10 घंटे से ज्यादा कर रहे हैं. हालांकि यह बात भी बताई गई है कि लिमिट सिर्फ प्रतिदिन की होगी. अन्य कंपनियों की तरह 1200 मिनट प्रति सप्ताह की नहीं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें