
Vandanaa Bharti
साल 2005-2006 में YMCA से PGDM करने के बाद 6 महीने तक बिजनेस मैग्जीन में काम किया और उसके बाद साल 2007 में जागरण न्यूज पेपर के फीचर डेस्क पर ... और पढ़ें
JioCinema ने JioCinema Premium लॉन्च किया है. JioCinema Premium एक पेड सब्सक्रिप्शन सर्विस है और यूजर्स यहां हॉलीवुड मूवीज और दूसरे कंटेंट भी देख सकते हैं. इसमें प्रीमियम टियर की कीमत 999 रुपये है. ये एनुअल सब्सक्रिप्शन होगा.
JioCinema, Tata IPL का आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर है. JioCinema ने Viacom18 के साथ पार्टनरशिप की है. वायकॉम 18 ने हाल ही में वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के साथ मिलकर अपने प्लेटफॉर्म पर एचबीओ, मैक्स ओरिजिनल और वार्नर ब्रदर्स से सामग्री की पेशकश की.
प्रीमियम पेड सब्सक्रिप्शन में यूजर्स को कई हॉलीवुड कंटेंट देखने को मिलेगा. JioCinema Premium टियर यूजर्स को HBO के कुछ जोरदार प्रोग्राम्स और सीनेमाज देखने को मिलेंगे और इसमें HBO के ओरिजनल प्रोडक्शन शोज भी शामिल हैं. इसके अलावा Max ओरिजन्स, डॉक्यूमेंट्री और Warner Bros के अपकमिंंग फिल्म. JioCinema प्रीमियम में यूजर्स को वे सभी कंटेंट मिलेंगे, जो पहले वो Voot Select में देखते थे.
फिलहाल Tata IPL के अलावा कुछ इंडियन मूवीज में Vikram Vedha स्ट्रीमिंंग हो रही, जो फ्री में यहां उपलब्ध है. हालांकि फ्यूचर में आपको इसके लिए भी भुगतान करना पड़ सकता है. एक सब्क्रिप्शन को चार डिवाइस पर एक साथ देखा जा सकता है.
1. JioCinema Premium सब्सक्रिप्शन के लिए वेबसाइट या ऐप पर जाएं. ‘Subscribe’ विकल्प पर जाएं.
2. अब आप सब्सक्रिप्शन पेज पर चले जाएंगे. यहां आपको 999 का प्लान मिलेगा.
3. प्रोसीड करने के लिए ‘Continue and pay Rs 999’ पर क्लिक करें और UPI या क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान करें.
4. पेमेंट करने के बाद आपका सब्सक्रिप्शन शुरू हो जाएगा और आप यहां हिन्दी से लेकर एचबीओ की फिल्में भी देख सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.