
Renu Yadav
रेनू यादव, India.Com हिंदी में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों के अनुभव के दौरान उन्हें टेक्नोलॉजी, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ व अन्य विषयों ... और पढ़ें
Reliance JioFiber: इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए टेलीकॉम कंपनियां (Reliance Jio) कई ऐसे प्लान्स बाजार में उतार चुकी हैं जिनमें यूजर्स को कम कीमत में (Best Internet Plans) अधिक डाटा की सुविधा मिलती है. भारत में इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स की लिस्ट में आज Reliance JioFiber काफी लोकप्रिय है. ऐसे में यदि आप हाईस्पीड इंटनेट का (JioFiber Cheapest Plan) इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए JioFiber एक बेस्ट विकल्प हो सकता हे. (Internet Connection) यदि आप नया इंटरनेट कनेक्शन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपको JioFiber के सबसे सस्ते प्लान की जानकारी दे रहे हैं. जिसमें आपको कम कीमत में हाईस्पीड इंटरनेट स्पीड (High Speed Internet Plan) के साथ कई बेनिफिट्स भी मिलेंगे.
JioFiber के सबसे सस्ते प्लान की बात करें तो इसकी कीमत 399 रुपये है और इस प्लान में यूजर्स को 30mbps इंटरनेट स्पीड मिलती है. यह प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें आप पूरे महीने हाईस्पीड इंटरनेट का लाभ उठा सकते हैं. अगर आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो यह आपके लिए बेस्ट विकल्प हो सकता है.
JioFiber के 399 रुपये वाले की सबसे बड़ी खासियत है कि इस प्लान की खरीदने से पहले यूजर्स 30 दिनों का फ्री ट्रायल प्राप्त कर सकते हैं. 30 दिनों में अगर यह प्लान बेहतर एक्सपीरियंस मुहैया कराता है तो आप इसे कंटीन्यू कर सकते हैं. आप चाहें तो इसे कंटीन्यू कर सकते हैं, यदि आपको यह प्लान ठीक नहीं लगता, तो आपके पास दूसरी सर्विस में स्विच करने का मौका है. कंपनी के पास JioFiber के कई अन्य प्लान्स भी मौजूद है, इनमें 699 रुपये, 999 रुपये, 1,499 रुपये वाले प्लान शामिल हैं. सबसे खास बात है कि आपको Netflix, Disney+ Hotstar, Amazon Prime Video और Sony LIV समेत कई ऐप्स का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.