Lava Blaze 3 5G Launched in India: भारतीय कंपनी Lava ने बाजार में अपना सस्ता और दमदार स्मार्टफोन Lava Blaze 3 5G लॉन्च किया है. इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर से लेकर कैमरा तक सभी फीचर्स बहुत ही पावरफुल हैं. यह सस्ता स्मार्टफोन यूजर्स को प्रीमियम फील कराएगा. खास बात है कि Lava Blaze 3 5G स्मार्टफोन में AI फीचर्स भी दिए गए हैं जो कि यूजर्स के एक्सपीरियंस को शानदार बनाएंगे. इसके अलावा फोन में Vibe Light सपोर्ट भी दिया गया है जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह सेगमेंट का पहला फीचर है जो फोटोग्राफी के दौरान रोशनी को बेहतर बनाने में मदद करता है. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल से.
Lava Blaze 3 5G: कीमत और उपलब्धता
Lava Blaze 3 5G स्मार्टफोन को सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसमें 6GB RAM + 128GB स्टोरेज दी गई है और इसकी कीमत 11,499 रुपये है. यूजर्स बैंक ऑफर्स का लाभ उठाकर इसे मात्र 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं. यह स्मार्टफोन 18 सितंबर से ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध होगा.
Lava Blaze 3 5G स्मार्टफोन में 6.56 इंच की एचडी+ होल पंच डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1,600 पिक्सल है. यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें दी गई स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है. एंड्रॉइड 14 ओएस पर आधारित इस स्मार्टफोन मे पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है.
Lava Blaze 3 5G स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. फोन का प्राइमरी सेंसर 50MP का है जबकि 2MP का सेकेंडरी एआई कैमरा दिया गया है. फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए यूजर्स को 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. इसके अलावा फोन में 2K रेजोल्यूशन के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है. कैमरा फीचर्स के तौर पर फोन में
AI Emoji Mode, Portrait Mode, Pro Video Mode, Dual View Video और AI Mode दिए गए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.