By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Technology
- Lava Mobile Announces Design In India Challenge Winner Gets Rs 50000 Cash Price
Lava दे रही है 50 हजार रुपये जीतने का मौका, बस करना होगा ये काम!
Lava ने 'डिजाइन इन इंडिया चैलेंज' के दूसरे सीजन की घोषणा कर दी है और इसमें जीतने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपये इनाम में मिलेंगे.
भारतीय फोन निर्माता कंपनी Lava International ने एक बार फिर से ‘Design in India’ चैलेंज की शुरुआत कर दी है. यह इस चैलेंज का दूसरा सीजन है और इसमें कंपनी लोगों को अपना अपकमिंग फोन डिजाइन करने का चैलेंज दे रही है. इस चैलेंज में जीतने वाले व्यक्ति को इनाम के तौर पर बड़ी राशि दी जाएगी. बता दें कि इस चैलेंज के लिए 15 अगस्त 2021 यानि स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर रजिस्ट्रेशन शुरू होगा. आइए जानते हैं Design in India चैलेंज के बारे में डिटेल से.
इस दिन होगा रजिस्ट्रेशन
Lava ने घोषणा की है कि ‘Design in India’ चैलेंज में हिस्सा लेने के लिए आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा. यह रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त 2021 से शुरू होगा और 25 अगस्त 2021 तक जारी रहेगा. इच्छुक व्यक्ति कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस चैलेंज के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
कौन ले सकता है इस चैलेंज में हिस्सा
बता दें कि कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ‘Design in India’ चैलेंज में स्टूडेंट्स और वर्किंग प्रोफेशनल्स हिस्सा ले सकते हैं. जो कि देश के किसी भी संस्थान से डिजाइन इन प्रोग्राम में B.Tech/B.E., Bachelors in Design Program या Masters in Design Program कर रहे हों. इस चैलेंज में स्टूडेंट्स और वर्किंग प्रोफेशनल्स एक टीम के तौर पर शामिल हो सकते हैं. एक टीम में कम से कम एक और ज्यादा से ज्यादा 3 लोग हिस्सा ले सकते हैं.
जीतने पर मिलेगा 50,000 रुपये का इनाम
कंपनी ने घोषणा की है कि ‘Design in India’ चैलेंज जीतने पर विजेता का 50,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा. इस चैलेंज में तीन विजेता घोषित किए जाएंगे. पहले विजेता का 50,000 रुपये का इनाम मिलेगा. जबकि दूसरे नंबर पर आने वाले विजेता को 25,000 रुपये और तीसरे विजेता को 15,000 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा. यह चैलेंज तीन राउंड में होगा और विनर्स का चयन कंपनी के सीनियर लीडर्स करेंगे.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें