By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Technology
- Lava Probuds N2 Neckband Earphones Launched With 120 Hours Battery Life Know Price And Features
Lava Probuds N2 Neckband Earphones: 120 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च हुआ ईयरफोन, जानिए क्या है कीमत
Lava Probuds N2 Neckband Earphones दो कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा और इसमें यूजर्स को ड्यूल कनेक्टिविटी फीचर की सुविधा मिलेगी. यानि आप एक साथ दो डिवाइस से इसे कनेक्ट कर सकेंगे.
Lava Probuds N2 Neckband Earphones: मेड इन इंडिया कंपनी Lava ने अपने ईयरफोन पोर्टफोलियो में नया डिवाइस शामिल करते हुए Lava Probuds N2 Neckband Earphones को लॉन्च किया है. ब्लूटूथ कनेक्टिविटी (Made in India Smartphone) के साथ आने वाले इस ईयरफोन की खासियत है (Earphone Under Rs 1,000) कि यह ड्यूल कनेक्टिविटी फीचर के साथ आता है. इसका मतलब है कि यूजर इसे एक समय में दो डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं. इस ईयरफोन में 110mAh की बैटरी क्षमता दी गई है और कंपनी का दावा है कि (Bluetooth Earphone) सिंगल चार्ज में यह बैटरी 120 घंटे की बैटरी लाइफ देने में सक्षम है. आइए जानते हैं Lava Probuds N2 Neckband की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स के बारे में सबकुछ.
Lava Probuds N2 Neckband: कीमत और उपलब्धता
Lava Probuds N2 Neckband को भारत में 1,199 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है. यह डिवाइस Teal Green और Midnight Black कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा. इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर सेल के लिए लिस्ट कर दिया गया है. इसके अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और Flipkart से भी इसे खरीदा जा सकता है. साथ ही ऑफलाइन स्टोर्स पर इसे सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. इसके साथ यूजर्स को एक साल की रिप्लेसमेंट वारंटी भी मिलेगी.
Lava Probuds N2 Neckband Earphones: फीचर्स
Lava Probuds N2 Neckband Earphones में 10mm dynamic drivers दिए गए हैं और यह लाइटवेट डिजाइन के साथ आता है. इसमें मैग्नेटिक लॉक दिए गए हैं और यूजर आराम से अपने गले में डालकर इसे उपयोग कर सकते हैं. जिसके बाद इसके गिरने का भी डर नहीं होगा. ईयरप्लग्स छोटे और बड़े दोनों ही साइज में आते हैं. कंपनी का दावा है कि इस नेकबैंड का ऐसे तैयार किया गया है कि यह किसी भी साइज के कान में आराम से फिट हो सकता है.
इस डिवाइस में इनबिल्ट पैनल की-कंट्रोल दिया गया है, जहां आप कॉल्स और म्यूजिक को कंट्रोल कर सकते हैं. कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ सपोर्ट दिया गया है और सबसे अच्छी बात है कि इसमें ड्यूल कनेक्टिविटी दी गई है. जिसकी मदद से यूजर एक समय में दो डिवाइस से इसे कनेक्ट कर सकते हैं. साथ ही यह IPX4 रेटेड है, जो कि इसे पसीने और पानी से बचाते हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें