
Renu Yadav
रेनू यादव, India.Com हिंदी में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों के अनुभव के दौरान उन्हें टेक्नोलॉजी, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ व अन्य विषयों ... और पढ़ें
Made in India Smartphone: Lava Yuva 5G स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में लॉन्च किया गया है और कंपनी का दावा है कि यह भारत में लॉन्च होने वाला स्मार्टफोन है जिसमें octa-core चिपसेट का उपयोग किया गया है. यह स्मार्टफोन Unisoc T750 5G प्लेटफॉर्म पर काम करता है और इसमें पंच होल डिस्प्ले के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. आइए जानते हैं कि Lava Yuva 5G की कीमत और इसमें मिलने वाले फीचर्स के बारे में डिटेल से.
Lava Yuva 5G स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में दो स्टोरेज मॉडल में लॉन्च किया गया है. 4GB + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 9,499 रुपये और 4GB + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 9,999 रुपय है. यह स्मार्टफोन Mystic Blue और Mystic Green कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा. इसे ई-कॉमर्स साइट Amazon से खरीदा जा सकता है. बता दें कि स्मार्टफोन की सेल 5 जून को शुरू होगी.
Lava Yuva 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालें तो यह एंड्राइड 13 ओएस पर आधारित है और इसके साथ यूजर्स को दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे. साथ ही एंड्राइड 14 अपग्रेड भी मिलेगा. इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.52 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है. फोन में पंच होल कटआउट डिजाइन के साथ 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले है.
फोटोग्राफी के लिए Lava Yuva 5G स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी सेंसर 50MP का है जबकि 2MP का सेकेंडरी सेंसर भी मौजूद है. वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सुविधा में फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है जिसके जरिए यूजर्स 1TB तक का डाटा एक्सपेंड कर सकते हैं. Lava Yuva 5G स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी मौजूद है. कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी सिंगल चार्ज में 28 घंटे का टॉक टाइम दे सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.