Lava ने लॉन्च किया 7,000 रुपये से कम कीमत वाला धांसू स्मार्टफोन, फीचर्स ऐसे जो जीत लेंगे दिल

Lava Yuva Star 4G स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और डुअल रियर कैमरा समेत कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो कि सस्ते फोन में कम ही देखने को मिलते हैं.

Published date india.com Updated: August 7, 2024 11:16 AM IST
Lava ने लॉन्च किया 7,000 रुपये से कम कीमत वाला धांसू स्मार्टफोन, फीचर्स ऐसे जो जीत लेंगे दिल

Lava Yuva Star 4G India: Lava ने इंडियन मार्केट में अपना लो बजट स्मार्टफोन Lava Yuva Star 4G लॉन्च कर दिया है. गुपचुप तरीके से लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन का डिजाइन बेहद ही खूबसूरत है और फीचर्स के मामले में तो इसका कोई जवाब ही नहीं. अगर आप कम कीमत वाला एक शानदार स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Lava Yuva Star 4G आपके लिए बेस्ट विकल्प हो सकता है. आइए जानते हैं इंडियन मार्केट में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल से.

Lava Yuva Star 4G: कीमत और उपलब्धता

Lava Yuva Star 4G स्मार्टफोन को सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसमें 4GB रैम के साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज मौजूद है. इस स्मार्टफोन की कीमत 6,499 रुपये है और इसे देशभर में कई रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है. Lava Yuva Star 4G स्मार्टफोन को तीन कलर वेरिएंट black, lavender और white में खरीदा जा सकता है.

Lava Yuva Star 4G: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Lava Yuva Star 4G कंपनी का सस्ता स्मार्टफोन है और इसमें यूजर्स को फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश यूनिट के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. फोन का प्राइमरी सेंसर 13MP का है और खास बात है कि यह AI सपोर्ट के साथ आता है. वहीं सेल्फी के लिए 5MP के फ्रंट कैमरे का लाभ उठाया जा सकता है. यह स्मार्टफोन Unisoc 9863A चिपसेट से लैस है.

Lava Yuva Star 4G स्मार्टफोन में 6.75 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है जो कि वॉटरड्रॉप नॉच के साथ आती है. वहीं फोन में 4GB रैम के साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. इसके अलावा रैम को 4GB तक वर्चुअली एक्सपेंड भी किया जा सकता है. एंड्राइड 14 गो एडिशन पर पेश किए गए इस स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है. वहीं इसमें यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है और सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है. यह स्मार्टफोन ग्लोसी बैक डिजाइन के साथ आता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.