By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Technology
- Made In India Micromax In 2b May Launch In Soon In Low Budget Budget Range Segment
मेड इन इंडिया स्मार्टफोन: Micromax लॉन्च करने वाली है एक और सस्ता और शानदार स्मार्टफोन
Micromax जल्द ही बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Micromax In 2B लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. जो कि हाल ही में Geekbench पर लिस्ट किया गया है.
मेड इन स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Micromax ने पिछले साल बाजार में धमाकेदार वापसी करते हुए एक साथ कई नए स्मार्टफोन लॉन्च किए थे. वहीं अब चर्चा है कि कंपनी एक और नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे लो बजट सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा. सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी बाजार में Micromax In 2B को लॉन्च कर सकती है जो कि पिछले साल लॉन्च हुए Micromax In 1B का ही सक्सेजर वर्जन होगा. हाल ही में अपकमिंग स्मार्टफोन Micromax In 2B को Geekbench पर स्पॉट किया है.
टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें अपकमिंग स्मार्टफोन Micromax In 2B से जुड़ी कुछ जानकारी दी गई है. साथ ही Geekbench पर हुई लिस्टिंग का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है. इस स्क्रीनशॉट में अपकमिंग स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स का खुलासा हुआ है. Geekbench पर हुई लिस्टिंग के अनुसार Micromax In 2B को octa-core 1.8GHz Unisoc T610 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है. इससे स्पष्ट होता है कि यह कंपनी का लो बजट रेंज स्मार्टफोन होगा.
रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है Micromax In 2B में ग्राफिक्स के लिए Mali G52 MP2 जीपीयू का उपयोग किया जाएगा. इसमें 4GB रैम दी जाएगी और उम्मीद है कि यह कई अन्य स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि, अभी इसके अन्य स्टोरेज वेरिएंट का खुलासा नहीं किया गया है. यह स्मार्टफोन एंड्राइड 11 ओएस पर आधारित होगा. Geekbench पर इस स्मार्टफोन को 350 सिंगल कोर स्कोर और 1204 मल्टी कोर स्कोर मिला है.
पिछले साल लॉन्च हुए Micromax in 1b की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.52 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है. यह MediaTek Helio G35 प्रोसेसर पर आधारित है और इसमें 4GB रैम मौजूद है. इस स्मार्टफोन को 32GB और 64GB दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है. पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है. स्टॉक एंड्राइड ओएस पर आधारित इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने दो साल तक ओएस अपडेट की घोषणा की है. इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी सेंसर 13MP का है जबकि 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है. वहीं 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें