By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Technology
- Made In India Micromax Launch New Smartphone On 30 July Here Are The Detail
चाइनीज स्मार्टफोन को टक्कर देने आ रहा है Micromax का नया फोन, इन दिन देगा बाजार में दस्तक
मेड इन इंडिया कंपनी Micromax जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Micromax In 2B लॉन्च करने वाली है. जो कि बाजार में मौजूद कई चाइनीज ब्रांड्स को कड़ी टक्कर देगा.
देसी कंपनी Micromax ने पिछले साल बाजार में धमाकेदार वापसी की और एक साथ कई नए स्मार्टफोन लॉन्च किए. वहीं यूजर्स के बीच मेड इन इंडिया ब्रांड का बढ़ता क्रेज देखते हुए कंपनी एक और नया स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने मीडिया इनवाइट के माध्यम से घोषणा की है कि 30 जुलाई को भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा जो कि कई शानदार फीचर्स से लैस होगा.
कंपनी ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से घोषणा की है कि 30 जुलाई को भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च होगा. हालांकि, कंपनी ने स्मार्टफोन के नाम का खुलासा नहीं किया है. लेकिन पोस्ट में लिखा हुआ है ‘अगर फोन चलेगा नॉन स्टॉप, तो हम भी चलेंगे नॉन स्टॉप, अब इंडिया से चलेगा लगातार’. इससे स्पष्ट होता है कि अपकमिंग फोन में दमदार बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर देखने को मिल सकते हैं.
“Agar phone chalega non-stop, toh hum bhi chalenge non-stop”, kehte hain Ravi, a Food Delivery App Executive jo chahte hain Hang Se Azadi. We’re bringing you the power you need on 30.07.21. Ab India chalega lagataar. Stay tuned!#NoHangPhone #AbIndiaChaleNonStop #ComingSoon pic.twitter.com/CGj1hm10r5
— IN by Micromax (@Micromax__India) July 20, 2021
लेकिन सामने आ रही लीक्स के अनुसार कंपनी भारत में 30 जुलाई को Micromax In 2B स्मार्टफोन को बाजार में लॉन्च कर सकती है. इससे पहले कंपनी Micromax In 1B, Micromax in note 1 और Micromax In 1 को लॉन्च कर चुकी है और इन्हें यूजर्स के बीच काफी पसंद भी किया गया. ऐसे में यूजर्स को कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन का भी बेसब्री से इंतजार है.
Micromax In 2B के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
सामने आई लीक्स के अनुसार Micromax In 2B को बाजार में 7,000 रुपये की कीमत के आसपास लॉन्च किया जा सकता है. इस बजट में यह भारत में मौजूद कई चाइनीज ब्रांड्स को टक्कर दे सकता है. यह स्मार्टफोन पिछले दिनों गीकबैंच पर लिस्ट हुआ था. जहां दी गई जानकारी के अनुसार इसे Unisoc T-610 चिपसेट पर पेश किया जाएगा और यह एंड्राइड 11 ओएस पर आधारित होगा. इसके अलावा Micromax In 2B में शानदार ग्राफिक्स क्वालिटी के लिए माली-जी52 जीपीयू देखने को मिल सकता है. फीचर्स का खुलासा लॉन्च के दौरान ही होगा.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें