By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Technology
- Made In India Smartphone Lava Agni 5g Launched At Price 19999 Know Specifications
चाइनीज कंपनियों को टक्कर देगा Made in India स्मार्टफोन Lava Agni 5G, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ
Lava Agni 5G स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा और 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दी गई है. यह कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन है.
मेड इन इंडिया कंपनी Lava ने चाइनीज कंपनियों को टक्कर (Made in India Smartphone) देने की लगभग पूरी तैयारी कर ली है. कंपनी ने बाजार में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Lava Agni 5G लॉन्च किया है. जो कि MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट (5G Smartphone in India) दिया गया है. Lava Agni 5G स्मार्टफोन कीमत और फीचर्स के मामले के मामले में बाजार में पहले से मौजूद (Lava Smartphone) चाइनीज ब्रांड्स के कई स्मार्टफोन को टक्कर देगा. इसमें यूजर्स को शानदार कैमरा क्वालिटी से लेकर पावरफुल प्रोसेसर और दमदार फीचर्स तक की सुविधा मिलेगी.
Lava Agni 5G: कीमत और उपलब्धता
Lava Agni 5G स्मार्टफोन की बात करें तो इसे बाजार में सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसमें 8GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है और इसकी कीमत 19,999 रुपये है. यह स्मार्टफोन 18 नवंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा. इसे Amazon, Flipkart और लगभग सभी ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है. यह कंपनी के Lava e-store और Amazon पर आज से ही प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गया है. प्री-बुकिंग के लिए यूजर्स को 500 रुपये का भुगतान करना होगा. जिसके बाद यूजर्स को 2,000 रुपये का डिस्काउंट प्राप्त होगा और इस स्मार्टफोन को 17,999 रुपये में खरीद सकेंगे.
Lava Agni 5G: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Lava Agni 5G एंड्राइड 11 ओएस पर आधारित है और इसमें 6.78 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी गई है. जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है और इसमें ड्यूल सिम सपोर्ट मौजूद है. इस स्मार्टफोन को octa-core MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर पर पेश किया गया है और इसमें पावर बैकअप के लिए 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है.
Lava Agni 5G स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी सेंसर 64MP का है, जबकि 5MP का वाइड एंगल शूटर, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो शूटर मौजूद है. वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. स्मार्टफोन में यूजर्स को AI Mode, Super Night और Pro Mode जैसे प्रीलोडेड ऐप्स भी मिलेंगे. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth, GPS/ A-GPS और USB Type-C port आदि मौजूद हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें