देसी स्मार्टफोन Lava Z2s हुआ लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे कई शानदार फीचर्स

Lava Z2s स्मार्टफोन में 6.5 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है और यह एंड्राइड गो एडिशन पर आधारित है.

Published date india.com Updated: July 22, 2021 5:55 PM IST
देसी स्मार्टफोन Lava Z2s हुआ लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे कई शानदार फीचर्स

मेड इन ​इंडिया कंपनी ने Lava ने आज अपनी Z सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन Lava Z2s लॉन्च किया है. एंड्राइड गो एडिशन पर आधारित इस स्मार्टफोन को MediaTek octa-core Helio प्रोसेसर पर पेश किया गया है. इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले और 2GB रैम की सुविधा दी गई है. कम कीमत में लॉन्च किए इस स्मार्टफोन में यूजर्स को सिंगल रियर कैमरा और दमदार बैटरी समेत कई खास फीचर्स की सुविधा मिलेगी. आइए जानते हैं Lava Z2s की कीमत और इसमें दिए गए फीचर्स के बारे में डिटेल से…

Lava Z2s: कीमत और उपलब्धता
Lava Z2s को इंडियन मार्केट में 7,099 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है. यह स्मार्टफोन सिंगल Striped Blue कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा. इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स साइट Amazon और Flipkart से भी खरीदा जा सकता है.

Lava Z2s: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Lava Z2s में वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले डिजाइन दिया गया है. इसमें 6.5 इंच की आईपीएस एलसीडी एचडी+ डिस्प्ले दी गई है जो कि 1600 x 720 पिक्सल स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ आती है. फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से कोटेड है और इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है. एंड्राइड 11 गो एडिशन पर आधारित यह फोन octa-core MediaTek Helio प्रोसेसर पर काम करता है.

फोन में 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है. फोटोग्राफी के लिए इसमें सिंगल रियर कैमरा दिया गया है जो कि 8MP का है. जबकि सेल्फी के लिए इसमें आपको 5MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. फोन में पावर बैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है. फोन का वजन 190 ग्राम है और इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0, वाईफाई, ड्यूल 4G VoLTE, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही इसमें ड्यूल सिम सपोर्ट मौजूद है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.