चाइनीज ब्रांड को टक्कर देने आया देसी स्मार्टफोन Micromax In 2b, बेहद कम कीमत में मिलेंगे शानदार फीचर्स

Micromax In 2b स्मार्टफोन में 5,000mAh की दमदार बैटरी और ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. यह स्मार्टफोन कीमत के मामले कई चाइनीज ब्रांड को टक्कर दे सकता है.

Published date india.com Updated: July 30, 2021 1:33 PM IST
चाइनीज ब्रांड को टक्कर देने आया देसी स्मार्टफोन Micromax In 2b, बेहद कम कीमत में मिलेंगे शानदार फीचर्स

मेड इन इंडिया कंपनी Micromax ने यूजर्स को तोहफा देते हुए अपना एंट्री लेवल स्मार्टफोन Micromax In 2b भारत में लॉन्च कर दिया है. यह पिछले साल लॉन्च हुए Micromax In 1b का ही अपग्रेडेड वर्जन है जो कि कई खास व नए फीचर्स से लैस है. Micromax In 2b में आपको ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh की बैटरी दी गई है. कम कीमत का यह स्मार्टफोन कीमत ही नहीं बल्कि फीचर्स के मामले में भी कई चाइनीज ब्रांड के स्मार्टफोन को टक्कर दे सकता है.

Micromax In 2b: कीमत और उपलब्धता
Micromax In 2b को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इस स्मार्टफोन के 4GB + 64GB मॉडल की कीमत 7,999 रुपये है. जबकि 6GB + 64GB स्टोरेज मॉडल को 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. यह स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Micromaxinfo.com और ई-कॉमर्स साइट Flipkart से खरीदा जा सकता है. स्मार्टफोन की पहली सेल 6 अगस्त को दोपहर 12 बजे शुरू होगी.

Micromax In 2b: स्पेसिफिकेशन्स
Micromax In 2b में ड्यूज सिम सपोर्ट दिया गया है और यह एंड्राइड 11 ओएस पर काम करता है. इस स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल के साथ 6.52 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है. यह Unisoc T610 octa-core प्रोसेसर पर काम करता है. इसे दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है और साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है. जिसकी मदद से 256GB तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है.

Micromax In 2b में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी सेंसर 13MP का है, जबकि 2MP का सेकेंडरी सेंसर मौजूद है. साथ ही कैमरा फीचर्स के तौर पर नाइट मोड, बैकग्राउंड पोट्रेट, ब्यूटी मोड, मोशन फोटो, प्ले एंड पॉज वीडियो शूट और फुल एचडी रिकॉर्डिंग शामिल है. सेल्फी के लिए यूजर्स फोन में दिए गए 5MP के फ्रंट कैमरे का उपयोग कर सकते हैं. इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है और कंपनी का दावा है कि बैटरी सिंगल चार्ज में 160 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक, 20 घंटे तक की वेब ब्राउंजिंग, 15 घंटे की वीडियो स्ट्रीमिंग और 50 घंटे का टॉकटाइम देने में सक्षम है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.