चाइनीज ब्रांड्स को टक्कर देने आया Micromax In 2c समार्टफोन, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

मेड इन इंडिया स्मार्टफोन Micromax In 2c अब बाजार में चाइनीज ब्रांड्स की नाक में दम करेगा. कम कीमत के इस स्मार्टफोन में यूजर्स को कई शानदार फीचर्स की सुविधा मिलेगी. इसमें दी गई बैटरी 50 घंटे का टॉकटाइम देने में सक्षम है.

Published date india.com Updated: April 26, 2022 1:05 PM IST
चाइनीज ब्रांड्स को टक्कर देने आया Micromax In 2c समार्टफोन, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
मेड इन इंडिया स्मार्टफोन

Made in India ब्रांड Micromax ने बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Micromax In 2c लॉन्च कर दिया है. जो कि काफी हद तक In 2b के ही समान है जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था. इंडियन मार्केट में चाइनीज ब्रांड्स के स्मार्टफोन की भरमार है और इन्हें Micromax In 2c कड़ी टक्कर दे सकता है. (Made in India Smartphone) इस स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप नॉच ​स्टाइल डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा (Cheapest Smartphone) सेटअप दिया गया है. इसके अलावा 5,000mAh की दमदार बैटरी भी मौजूद है. आइए जानते हैं Micromax In 2c की कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल से.

Micromax In 2c: कीमत और उपलब्धता

Micromax In 2c की कीमत पर नजर डालें तो इसे बाजार में 8,499 रुपये की कीमत (Micromax In 2C Price) में लॉन्च किया गया है. यह सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा, इसमें 3GB रैम के साथ 32GB स्टोरेज मौजूद है. कंपनी ने लॉन्च के दौरान घोषणा की है कि यूजर्स इस स्मार्टफोन को शुरुआत में केवल 7,499 रुपये में खरीद सकेंगे. लेकिन यह प्राइस एक लिमिटेड समय तक ही वैलिड होगा. यह स्मार्टफोन ब्राउन और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा और इसकी सेल 1 मई को शुरू होगी. इसे Flipkart और Micromax की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है.

Micromax In 2c: स्पेसिफिकेशन्स

Micromax In 2c स्मार्टफोन में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है और यह एंड्राइड 11 ओएस पर आधारित है. इसमें 6.52 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 720×1,600 पिक्सल है और यह 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है. यह स्मार्टफोन octa-core Unisoc T610 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 3GB रैम की सुविधा दी गई है.

फोटोग्राफी के लिए Micromax In 2c में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी सेंसर 13MP का है, जबकि 8MP सेकेंडरी सेंसर मौजूद है. वहीं सेल्फी के लिए यूजर्स को 5MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. जो कि फेस ब्यूटी, नाइट मोड और पोट्रेट मोड जैसे फीचर्स के साथ आता है. पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है. फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है जिसकी मदद से यूजर्स 256GB तक का एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर कर सकते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.