दिवाली से पहले सस्ता हुआ देसी स्मार्टफोन Micromax In Note 1, मिलेगी चाइनीज स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर

Micromax In Note 1 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी गई है और अब इस देसी स्मार्टफोन को बेहद ही कम कीमत में खरीदने का मौका मिलेगा.

Published date india.com Updated: September 30, 2021 11:53 AM IST
दिवाली से पहले सस्ता हुआ देसी स्मार्टफोन Micromax In Note 1, मिलेगी चाइनीज स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर

Micromax In Note 1: दिवाली का त्योहार आने वाला है और ऐसे में लोग नया स्मार्टफोन खरीदने की भी प्लानिंग कर रहे हैं. वहीं मेड इन इंडिया कंपनी Micromax ने दिवाली से पहले ही अपने यूजर्स को तोहफा देते हुए अपने स्मार्टफोन Micromax In Note 1 की कीमत को कम कर दिया है. यानि इस स्मार्टफोन को खरीदने के लिए आपको दिवाली तक का इंतजार नहीं करना होगा. बल्कि आप इसे अभी कम कीमत में घर ले जा सकते हैं. आइए जानते हैं Micromax In Note 1 की नई कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल से.

Micromax In Note 1: नई कीमत
Micromax In Note 1 स्मार्टफोन की कीमत 1,500 रुपये की कटौती की गई है. जिसके बाद यूजर्स इसके 4GB + 64GB मॉडल को 9,499 रुपये में खरीद सकेंगे. जबकि इसे 10,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था. हालांकि, कंपनी ने इसके 4GB + 128GB मॉडल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि 3 अक्टूबर से शुरू होने वाली Flipkart Big Billion Day Sale के तहत इसे खरीदा जा सकता है. साथ ही यदि आपके पास Axis Bank और ICICI Bank कार्ड है तो आप 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट भी प्राप्त कर सकते हैं. यह स्मार्टफोन ग्रीन और व्हाइट दो कलर वेरिएंट में उपलब्ध है.

Micromax In Note 1: स्पेसिफिकेशन्स
Micromax In Note 1 स्मार्टफोन में 6.67 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी गई है जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है. इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका मेन सेंसर 64MP का है, जबकि 5MP का अल्ट्रा वाइड एंगल शूटर, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस मौजूद है. वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें यूजर्स को 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा.

Micromax In Note 1 स्मार्टफोन Mediatek Helio G85 प्रोसेसर पर काम करता है और 4GB रैम के साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है. एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित इस स्मार्टफोन में यूजर्स को सिक्योरिटी के लिए रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.