Made in India स्मार्टफोन Micromax In Note 2 आज भारत में होगा लॉन्च, जानिए संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

चाइनीज कंपनियों को टक्कर के लिए Made in India स्मार्टफोन Micromax In Note 2 आज बाजार में दस्तक देने वाला है. जो कि कई खास फीचर्स से लैस होगा.

Published date india.com Published: January 25, 2022 9:54 AM IST
Made in India स्मार्टफोन Micromax In Note 2 आज भारत में होगा लॉन्च, जानिए संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

भारतीय बाजार में आजकल चाइनीज स्मार्टफोन का दबदबा है और ऐसे में इन्हें टक्कर देने के लिए Made in India कंपनी Micromax नया स्मार्टफोन Micromax In Note 2 लेकर आ रही है. जो कि आज यानि 25 जनवरी को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा. स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर खुलासा किया है. साथ ही Flipkart पर भी इस स्मार्टफोन की माइक्रो साइट को लाइव कर दिया गया है. (Made in India Smartphone) इससे स्पष्ट होता है कि Micromax In Note 2 ई-कॉमर्स साइट Flipkart के माध्यम से सेल के लिए उपलब्ध होगा. आइए जानते हैं इसकी संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल से.

Micromax In Note 2: संभावित कीमत

Micromax In Note 2 स्मार्टफोन एक्सक्लूसिवली ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होगा. साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि यह स्मार्टफोन ब्लैक और ब्राउन वेरिएंट में लॉन्च होगा. अब तक सामने आई लीक्स व रिपोर्ट के अनुसार भारतीय बाजार में इस स्मार्टफोन की कीमत 10,000 रुपये से 15,000 रुपये के बीच हो सकती है.

Micromax In Note 2: संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Micromax In Note 2 स्मार्टफोन को लेकर कंपनी द्वारा किए गए खुलासे के मुताबिक इसमें 6.43 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी जा सकती है. इसके अलावा डिजाइन की बात करें तो यह डेजिंग ग्लास फिनिश से बना होगा. यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G95 प्रोसेसर पर पेश होगा और इसमें यूजर्स को 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की सुविधा मिलेगी. जो कि मात्र 25 मिनट में 50 प्रतिशत बैटरी चार्ज कर सकती है. सिक्योरिटी के लिए यूजर्स को साइड फिंगर​प्रिंट सेंसर मिलेगा.

हालांकि, अभी कंपनी ने स्मार्टफोन के कैमरा फीचर्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन सामने आई इमेज को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा. साथ ही इसमें पंच होल डिस्प्ले और बॉटम में 3.5mm ऑडियो जैक भी मिलेगा. अन्य लीक्स के अनुसार फोन का प्राइमरी सेंसर 48MP का हो सकता है. जबकि पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.